The World’s Most Powerful Women: मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने हाल ही में साल 2023 के लिए दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है. इस बार इस लिस्ट में चार भारतीय महिलाओं को भी जगह मिली है. लिस्ट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय महिला केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं.
फोर्ब्स की दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में, प्रसिद्ध सिंगर टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जैसी हस्तियां भी शामिल हैं.
Introducing The World’s Most Powerful Women
— Forbes (@Forbes) December 5, 2023
SEE LIST: https://t.co/9DXK8szcoC#PowerWomen pic.twitter.com/V7120rpbDA
उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मिला पहला स्थान:
यूरोपीय आयोग, (यूरोपीय संघ) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोर्ब्स ने पहला स्थान दिया है. उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) को जुलाई 2019 में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला है.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड (Christine Lagarde) है, जिन्होंने इस साल अपने काम से लोगों को काफी प्रभावित किया है. लेगार्ड 1 नवंबर, 2019 को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं थी.
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस है.
दुनिया की 15 'सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट
रैंक | नाम | देश | क्षेत्र |
1 | उर्सुला वॉन डेर लेयेन | बेल्जियम | राजनीति और पॉलिसी |
2 | क्रिस्टीन लेगार्ड | जर्मनी | राजनीति और पॉलिसी |
3 | कमला हैरिस | संयुक्त राज्य अमेरिका | राजनीति और पॉलिसी |
4 | जियोर्जिया मेलोनी | इटली | राजनीति और पॉलिसी |
5 | टेलर स्विफ्ट | संयुक्त राज्य अमेरिका | मीडिया और मनोरंजन |
6 | करेन लिंच | संयुक्त राज्य अमेरिका | व्यापार |
7 | जेन फ़्रेज़र | संयुक्त राज्य अमेरिका | वित्त |
8 | अबीगैल जॉनसन | संयुक्त राज्य अमेरिका | वित्त |
9 | मैरी बर्रा | संयुक्त राज्य अमेरिका | व्यापार |
10 | मेलिंडा फ्रेंच गेट्स | संयुक्त राज्य अमेरिका | लोकोपकार |
11 | जूली स्वीट | संयुक्त राज्य अमेरिका | व्यापार |
12 | क्रिस्टालिना जॉर्जीवा | संयुक्त राज्य अमेरिका | राजनीति और पॉलिसी |
13 | मैकेंज़ी स्कॉट | संयुक्त राज्य अमेरिका | लोकोपकार |
14 | गेल बौड्रेक्स | संयुक्त राज्य अमेरिका | व्यापार |
15 | एम्मा वाल्मस्ले | यूनाइटेड किंगडम | व्यापार |
किन भारतियों को मिली जगह:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस लिस्ट में 32 वीं रैंक मिली है. वह बेयॉन्से (रैंक 36), रिहाना (रैंक 74) और डोना लैंगली (रैंक 54) जैसी हस्तियों से आगे है. हालांकि टॉप 10 में कोई भारतीय शामिल नहीं है, लेकिन इस लिस्ट में 4 भारतीय महिलाएं शामिल है.
यह भी पढ़ें: Ladakh: सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर के बारें में जानें
रोशनी दूसरी सबसे प्रभावी भारतीय:
इस लिस्ट में रोशनी दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली भारतीय है. उन्होंने जुलाई 2020 में एचसीएल के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था. वह बिज़नेसमैन शिव नादर की अरबपति बेटी हैं और कंपनी में सभी रणनीतिक निर्णयों की प्रभारी भी है. इन दो नामों के अतिरिक्त
सोमा मंडल (70वीं रैंक):
60 वर्षीय सोमा मंडल, भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) की वर्तमान अध्यक्ष हैं, जिन्होंने जनवरी 2021 के बाद से इस भूमिका में है और वह इस पद पर पहुँचने वाली पहली महिला भी है.
किरण मजूमदार-शॉ (76वां स्थान):
70 वर्षीय किरण मजूमदार-शॉ एक प्रमुख भारतीय अरबपति उद्यमी हैं. उन्होंने बैंगलोर, भारत में बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना और नेतृत्व किया. उन्हें इस लिस्ट में 76वां स्थान मिला है.
यह भी पढ़ें:
Word Of The Year 2023: क्या है 'रिज़' का मतलब जिसे ऑक्सफोर्ड ने चुना है वर्ड ऑफ द ईयर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation