लोक सभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा कर दी गयी है. निर्वाचन आयोग की ओर से 4 जून को मतगणना करायी गयी. परिणाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आप results.eci.gov.in पर सबसे पहले देख सकते है.
4 जून को सभी की निगाहें भारत के चुनाव आयोग पर टिकी थी क्योंकि भारत का चुनाव आयोग 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा कर रहा था. बता दें कि 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में देश भर में मतदान कराये गए थे.
Haryana Election Result 2024 |
यहां देखें: BJP के जीते उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
किस सीट पर किसकी जीत:
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों की बात करें तो मुख्य लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस के बीच ही है. यहां हम हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के नतीजों के बारें में बताने जा रहे है.
हरियाणा लोकसभा परिणाम 2024 | |||
चुनाव क्षेत्र | विजेता | प्रतिद्वंदी | जीत का अंतर |
अंबाला | वरुण चौधरी (कांग्रेस) | बंतो कटारिया (BJP) | 49036 |
भिवानी-महेंद्रगढ़ | धरमबीर सिंह (BJP) | राव दान सिंह (कांग्रेस) | 41510 |
फरीदाबाद | कृष्ण पाल (BJP) | महेंद्र प्रताप सिंह (कांग्रेस) | 172914 |
गुडगाँव | राव इंद्रजीत सिंह (BJP) | राज बब्बर (कांग्रेस) | 75079 |
हिसार | जय प्रकाश (जेपी) पुत्र हरिकेश (कांग्रेस) | रणजीत सिंह (BJP) | 63381 |
करनाल | मनोहर लाल (BJP) | दिव्यांशु बुद्धिराजा (कांग्रेस) | 232577 |
कुरुक्षेत्र | नवीन जिंदल (BJP) | डॉ. सुशील गुप्ता (कांग्रेस) | 29021 |
रोहतक | दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) | डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (BJP) | 345298 |
सिरसा | शैलजा (कांग्रेस) | अशोक तंवर (BJP) | 268497 |
सोनीपत | सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) | मोहन लाल बडोली (BJP) | 21816 |
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने मारी थी बाजी:
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 10 सीटें जीती थीं. हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए 10 की 10 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी थी. साल 2019 में कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से बीजेपी के नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की थी, जो इस समय राज्य के मुख्यमंत्री है.
Lok Sabha Election Result 2024 NDA आगे ईसीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों, कर्नाटक की 28 में से 19 सीटों, गुजरात की 26 में से 25 सीटों और बिहार की 40 में से 30 सीटों पर आगे चल रहा है. -Update: 04 June 12:20 PM Chunav Result हरियाणा का क्या है हाल:हरियाणा का झुकाव भी भारत गठबंधन के पक्ष में है और राज्य की 10 सीटों में से 5 पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। इस बीच, हरियाणा में बीजेपी अब तक 4 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है. पंजाब में कांग्रेस अब तक 6 सीटों पर आगे चल रही है जबकि आप राज्य की 3 सीटों पर आगे है. -Update: 04 June 10:53 AM
Chunav Result NDA vs INDIA काटें की टक्कर अब तक हुई डाक मतपत्रों की गिनती से पता चलता है कि एनडीए और इंडिया ब्लॉक में काटें की टक्कर चल रही है. प्रारंभिक रुझानों के आधार पर टीवी रिपोर्टों के अनुसार, एनडीए 255 सीटों पर आगे है जबकि इंडिया ब्लॉक 250 सीटों पर आगे चल रहा है. -Update: 04 June 9:48 AM Chunav Result मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर, 29 में से 29 सीटों पर रुझानों में आगे -Update: 04 June 9:43 AM Chunav Result बिहार का क्या है हाल बिहार में बदला रुझानों का गणित, एनडीए अब 31 पर आगे, महागठबंधन सात सीटों पर -Update: 04 June 9:41 AM Bihar eci results constituency wise एनडीए 272 सीटों पर आगे पटना साहिब में रविशंकर 500 वोटों से आगे, पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती आगे -Update: 04 June 9:06 AM 2024 election results हरियाणा से NDA आगेहरियाणा में NDA 7 और INDIA 2 सीटों पर आगे चल रही है. -Update: 04 May 9:46 AM lok sabha election 2024 पीएम मोदी वाराणसी से आगे शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीटों पर आगे हैं। ये रुझान अभी भी डाक मतपत्रों पर आधारित हैं और ईवीएम वोटों की गिनती अभी शुरू होनी बाकी है. -Update: 04 June 8:45 AM election result पश्चिम बंगाल का क्या है हाल पश्चिम बंगाल में शिकायतों का सिलसिला जारी रहा क्योंकि टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत दास (बॉबी) ने आरोप लगाया कि उनके कुछ एजेंटों को मतगणना केंद्र से बाहर कर दिया गया था. -Update: 04 June 8:39 AM Lok sabha election result 2024 रुझानों में NDA आगेजैसे ही डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, कई टेलीविजन चैनलों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में ही भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने बढ़त बना ली है. इंडिया टुडे ने एनडीए को 111 सीटों पर बढ़त दी है, जबकि विपक्ष का इंडिया ब्लॉक 67 पर है. -Update: 04 June 8:36 AM Lok sabha election 2024 शुरूआती रुझाने आने शुरू: रुझानों में NDA 50 और INDIA गठबंधन भी 50 सीटों पर आगे चल रही है. -Update: 04 June 8:22 PM |
इन 7 नेताओं पर सबकी नजर:
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में 22 जिले और 90 विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसमें कई ऐसी सीटें शामिल हैं जो कई लोकसभा सीटों का हिस्सा हैं.
प्रत्याशी | पार्टी | लोकसभा क्षेत्र |
मनोहर लाल खट्टर | भाजपा | करनाल |
कुंवर नवीन जिंदल | भाजपा | कुरुक्षेत्र |
आशोक तंवर | भाजपा | सरसा |
राज बब्बर | कांग्रेस | गुड़गांव |
जय प्रकाश | कांग्रेस | हिसार |
अरविंद कुमार शर्मा | भाजपा | रोहतक |
राव इंद्रजीत सिंह | भाजपा | गुड़गांव |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation