72वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में एडी रेडमायने और जूलियन मूर को क्रमश: 'द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग' व 'स्टिल ऐलिस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं अभिनेत्री (मोशन पिक्च र ड्रामा) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 72वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह का आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा अमेरिकी के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में 11 जनवरी 2015 को किया गया. ये वार्षिक पुरस्कार वर्ष 2014 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म एवं टेलीविजन को दिए गए.
72वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में फिल्म ‘बॉयहुड’ ने सर्वाधिक तीन पुरस्कार जीते. इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक– रिचर्ड लिंकलेटर और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री– पैट्रिसिया आर्क्वेटी के पुरस्कार जीते.
विजेताओं की सूची
मोशन पिक्चर, ड्रामा श्रेणी
• सर्वश्रेष्ठ मोशन फिल्म (ड्रामा): बॉयहुड
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मोशन पिक्चर, ड्रामा) : एड्डी रेडमायनी (फिल्म ‘द थेयरी ऑफ एवरीथिंग’)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जूलियन मूर ( फिल्म स्टिल अलाइस)
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जेके सिमंस (फिल्म ह्विप्लैश)
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पैट्रिसीया आर्क्वेटी (बॉयहुड)
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: रिचर्ड लिंकलेटर (फिल्म बॉयहुड)
कॉमेडी या म्यूजिकल श्रेणी
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म (कॉमेडी या म्यूजिकल): अमेरिकन इम्पेरिकल पिक्चर्स, फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स (द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी या म्यूजिकल): माइकल केटन (फिल्म बर्डमैन)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कॉमेडी या म्यूजिकल): एमी एडम्स (फिल्म बिग आइज)
• सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (ड्रामा): शोटाइम प्रेजेंट्स, शीलेग, हीगेलवाटर (द अफेयर)
• सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (कॉमेडी या म्यूजिकल): अमेजन स्टूडियोज इंस्टैंट वीडियो
• टेलीविजन के लिए बनाई गई सर्वश्रेष्ठ लघुसीरीज या चलचित्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मैगी गायलिनहाल (द ऑनरेबल वुमन)
• टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: केविन स्पासी ( फिल्म हाउस ऑफ कार्ड्स)
टेलीविजन श्रेणी (कॉमेडी या म्यूजिकल) में
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जेफरी टंबोर (ट्रांस्पैरेंट)
• सर्वश्रेष्ठ वाली अभिनेत्री: जीना रॉर्डिग्स (जेन द वर्जिन)
टेलीविजन के लिए बने सीरीज, लघुसीरीज या चलचित्र
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: मैट बूमर ( द नॉर्मल हार्ट)
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जोआनी फोरग्गाट्टा (डाउनटन एब्बे)
• सर्वश्रेष्ठ लघु सीरीज या चलचित्र: एफएक्स प्रोडक्शंस एवं एमजीएम टेलीविजन (फारगो)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: बिली बॉब थॉरन्टन (फारगो)
• टेलीविजन सीरीज (कॉमेडी या म्यूजिकल) में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन 2
• सर्वश्रेष्ठ पटकथा (ड्रामा): एलेनजांद्रो गोंजालेज
• विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म : (लिवान्थन)
• टेलीविजन श्रेणी (ड्रामा) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रूथ विलसन (द अफेयर)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation