बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने वर्ष 2015 का सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब 25 जनवरी 2015 को जीता.
साइना नेहवाल ने फाइनल मैच में विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को 19-21, 25-23, 21-16 से पराजित करके लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाबू बनारसी दास बैडमिंटन परिसर में 25 जनवरी 2015 को आयोजित किया गया.
इससे पहले साइना नेहवाल ने वर्ष 2014 में सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पीवी सिंधु को 21-14, 21-17 से पराजित किया था. सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट की इनामी राशि 1.20 लाख डॉलर निर्धारित है.
सम्मान और पुरस्कार
• अर्जुन पुरस्कार (2009)
• राजीव गाँधी खेल रत्न (2009–2010)
• पद्मश्री (2010)
साइना नेहवाल ने निम्नलिखित खिताब जीते हैं :-
वर्ष 2014 - चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज ट्रॉफी
वर्ष 2012 - स्विस ओपन ग्रांप्री, थाईलैंड ओपन, इंडोनेशियन ओपन
वर्ष 2011 - इंडियन ओपन ग्रांप्री
वर्ष 2010 - इंडोनेशियाई ओपन, सिंगापुर ओपन, कॉमनवेल्थ गेम्स, इंडियन ओपन ग्रांप्री
वर्ष 2009 - इंडोनेशियाई ओपन
पदक
• कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
• कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप 2010, दिल्ली
• कांस्य पदक, उबेर कप 2014, दिल्ली
• कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2006, मेलबर्न
• स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (एकल)
• रजत पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (मिश्रित)
• स्वर्ण पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2008, पुणे
Comments
All Comments (0)
Join the conversation