ICC ‘इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022’ के दावेदारों में तीन भारतीय शामिल
ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गयी है. जिसमें भारत के तीन युवा खिलाड़ियों ने इस वर्ष के अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जगह बनायीं है. ICC ने बताया कि इसके लिए वोटिंग जनवरी में होगी.

ICC Emerging Cricketer of the Year 2022: ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गयी है. जिसमें भारत के तीन युवा खिलाड़ियों ने इस वर्ष के अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जगह बनायीं है. ICC ने बताया कि इसके लिए वोटिंग जनवरी में होगी.
ICC मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के नॉमिनेशन में भारत के उभरते तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को शामिल किया गया है. वहीं विमेंस कैटेगरी में रेणुका सिंह (Renuka Singh) और यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) को नॉमिनेट किया गया है.
The future looks bright 🙌
— ICC (@ICC) December 28, 2022
Our nominees for the ICC Men’s Emerging Cricketer of the Year were phenomenal in 2022.
Find out more about them 👉 https://t.co/eHhghBmGo3#ICCAwards pic.twitter.com/rY5AAyBSK1
ICC मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022, नॉमिनेशन:
ICC मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के अलावा मार्को जानसन (Marco Jansen), फिन एलेन (Finn Allen) और इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) को शामिल किया गया है.
प्लेयर | कंट्री |
मार्को जानसन | साउथ अफ्रीका |
फिन एलेन | न्यूजीलैंड |
इब्राहिम जादरान | अफगानिस्तान |
अर्शदीप सिंह | भारत |
अर्शदीप सिंह की परफोर्मेंस:
अर्शदीप के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के छह महीने से भी कम समय में ICC के इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्शदीप ने 18.12 की औसत से 33 विकेट लिए है.
बहुत कम समय में, अर्शदीप ने यादगार प्रदर्शन किया है. T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ उनका शानदार प्रदर्शन कौन भूल सकता है जिसमें उन्होंने बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान के विकेट सहित तीन विकेट लिए थे.
ICC विमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022, नॉमिनेशन:
ICC विमेंस इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड की लिस्ट में, रेणुका और यास्तिका के अलावा डार्सी ब्राउन (Darcie Brown) और एलिस कैपसी (Alice Capsey) अन्य दो को नॉमिनेट किया गया है.
प्लेयर | कंट्री |
रेणुका सिंह | भारत |
यास्तिका भाटिया | भारत |
डार्सी ब्राउन | ऑस्ट्रेलिया |
एलिस कैपसी | इंग्लैंड |
The four nominees for the ICC Women’s Emerging Cricketer in 2022 produced some amazing performances 🔥
— ICC (@ICC) December 28, 2022
More on their achievements 👉 https://t.co/04vQypUyAt
#ICCAwards pic.twitter.com/eWir1w81Rk
रेणुका सिंह की परफॉरमेंस:
रेणुका सिंह सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भारत की एक महत्वपूर्ण प्लेयर है. रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे में आठ विकेट झटके और कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम् भूमिका निभाई थी. उन्होंने T20I में 22 विकेट लिए है.
यास्तिका की परफॉरमेंस:
50 ओवर के खेल में लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस अवार्ड की रेस में जगह बनायीं है. क्रिकेट विश्व कप में उहोने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.
इसे भी पढ़े:
G20 प्रेसीडेंसी के तहत केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लांच किया "स्टे सेफ ऑनलाइन" अभियान
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS