Jyotiraditya Scindia Election Result 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के यादवेंद्र राव देशराज सिंह को 5,40,929 मतों के अंतर से हरा दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उन्हें 9,23,302 वोट मिले, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार को 3,82,373 वोट मिले। आपको बता दें कि सिंधिया, जो वर्तमान में भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं, ने 2002, 2004, 2009 और 2014 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में गुना से जीत हासिल की थी। वह 2019 में भाजपा के KP यादव से हार गए थे और बाद में राज्य कांग्रेस नेतृत्व से मतभेद होने के बाद मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए।

Jyotiraditya Scindia Lok Sabha 2024: गुना निर्वाचन क्षेत्र
2024 में भाजपा ने गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ने के लिए चुना है। उनका मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र राव देशराज सिंह और बसपा के धनीराम चौधरी समेत 15 उम्मीदवारों से होगा।
|   क्रं मं  |        उम्मीदवार का नाम  |        पार्टी  |     
|   1  |        ज्योतिरादित्य सिंधिया (विजेता)  |        BJP  |     
|   2  |        यादवेन्द्र राव देशराज सिंह  |        INC  |     
|   3  |        धनीराम चौधरी  |        BSP  |     
Guna Election Result 2019 v/s 2024; गुना में किसकी सरकार
2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें भाजपा के कृष्ण पाल सिंह यादव से सवा लाख से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था।
|   पार्टी  |        उम्मीदवार  |        वोट  |        %  |     
|   BJP  |        कृष्ण पाल सिंह यादव  |        614,049  |        52.11  |     
|   INC  |        ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया  |        4,88,500  |        41.45  |     
|   BSP  |        लोकेन्द्र सिंह राजपूत  |        37,530  |        3.18  |     
|   NOTA  |        इनमे से कोई भी नहीं  |        12,403  |        1.05  |     
ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिक्षा कहां से हुई?
ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिक्षा कैंपियन स्कूल, मुंबई और दून स्कूल, देहरादून में हुई। फिर उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली में दाखिला मिला। बाद में वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय के हार्वर्ड कॉलेज गए, जहाँ उन्होंने 1993 में अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री हासिल की। 2001 में, उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की आयु क्या है?
ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में माधवराव सिंधिया और माधवी राजे सिंधिया के घर हुआ था। वे मूल रूप से कुर्मी जाति से थे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation