Kangana Ranaut Lok Sabha Election Results 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर इस बार सबकी नजर है। क्योंकि, इस सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत उतरी हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि रनौत कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनका करियर का सफर क्या रहा है। साथ ही उनकी लोकसभा सीट के बारे में भी जानेंगे।
Kangana Ranaut 2024 लोकसभा चुनाव क्षेत्र
मंडी जिला हिमाचल प्रदेश के महत्त्वपूर्ण जिलों में से एक है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर इस बार सबसे अधिक यानि कि 73 फीसदी मतदान हुआ था। सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री के उतरने के साथ ही बढ़ा मतदान फीसद राजनीति विशेषज्ञों के साथ-साथ मंडी की सियासी गलियारे में कई सवालों को छोड़ गया था। ऐसे में इस सीट पर सत्ता की लड़ाई और भी रोचक मानी गई है।
Kangana Ranaut राजनीतिक कैरियर
कंगना रनौत वैसे तो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्होंने मंडी सीट से पहली बार राजनीति में कदम रखा है। वह अभी तक बॉलीवुड में ही सक्रिय रही हैं। रनौत को उनकी फिल्म क्वीन में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा तनु वेड्स मनु में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।
Kangana Ranaut शैक्षणिक योग्यता
कंगना रनौत ने डीएवी मॉडल स्कूल से पढ़ने के साथ-साथ न्यूयॉर्क फिल्म अकेदमी से भी शिक्षा ग्रहण की है। वह इस बार भाजपा की ओर से मंडी लोकसभा क्षेत्र में विक्रमादित्य के खिलाफ मैदान में उतरी हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation