17वीं लोकसभा के तीसरे व सबसे बड़े चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल 2019 को शुरू हो गया. इस चरण में 14 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.
इस चरण के लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जबकि 18.85 करोड़ पंजीकृत मतदाता 1640 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, तीसरे चरण का मतदान
राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश | तीसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या | मतदाताओं की कुल संख्या
| पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या | महिला मतदाताओं की कुल संख्या | थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या | उम्मीदवारों की संख्या | मतदान केन्द्रों की संख्या |
असम | 4 | 7477062 | 3815335 | 3661570 | 157 | 54 | 9577 |
बिहार | 5 | 8909263 | 4655306 | 4244284 | 225 | 82 | 9076 |
छत्तीसगढ़ | 7 | 12713816 | 6416252 | 629699 | 572 | 123 | 15408 |
गोवा | 2 | 1135811 | 555768 | 580043 | 0 | 12 | 1652 |
गुजरात | 26 | 45125680 | 23428119 | 21696571 | 990 | 371 | 51709 |
जम्मू और कश्मीर * | 1* | 527154 | 269603 | 257540 | 11 | 18 | 714 |
कर्नाटक | 14 | 23968905 | 12103742 | 11863204 | 1959 | 237 | 27776 |
केरल | 20 | 26151534 | 12684839 | 13466521 | 174 | 227 | 24970 |
महाराष्ट्र | 14 | 25789738 | 13319010 | 12470076 | 652 | 249 | 28691 |
ओडिशा | 6 | 9256922 | 4799030 | 4456729 | 1163 | 61 | 10464 |
त्रिपुरा # | 1 | 1257944 | 637649 | 620291 | 4 | 10 | 1645 |
उत्तर प्रदेश | 10 | 17810946 | 9620644 | 8189378 | 924 | 120 | 20120 |
पश्चिम बंगाल | 5 | 8023846 | 4106010 | 3917624 | 212 | 61 | 8528 |
दादरा और नगर हवेली | 1 | 240858 | 127628 | 113230 | 0 | 11 | 288 |
दमन और दीव | 1 | 119677 | 59977 | 59700 | 0 | 4 | 152 |
कुल | 116 | 188509156 | 96598912 | 86226460 | 7043 | 1640 | 210770 |
तीसरे चरण में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या | 16 |
* जम्मू एवं कश्मीर में आम चुनाव 2019 के तहत अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में होगा. देश में यह अकेला निर्वाचन क्षेत्र है, जहां तीन चरणों में मतदान हो रहा है. अनंतनाग के चार जिलों में अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा हैं.
उपरोक्त आंकड़े मतदान के लिए अनंतनाग जिले से संबंधित हैं, जहां 23 अप्रैल 2019 को वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आंशिक रूप से तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में है. # त्रिपुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे चरण में होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
नोट: देश में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल साल 1982-83 के उपचुनाव के दौरान 19 मई 1982 को केरल के 70-परूर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था. |
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से संबंधित मुख्य तथ्य:
• लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर आज मतदान है, जहां बीजेपी ने साल 2014 में सभी सीटें जीत ली थी.
• केरल की 20 सीटों पर भी आज वोट डाले जाएंगे, जहां कांग्रेस और लेफ्ट का बड़ा आधार माना जाता है.
• तीसरे चरण में मतदान करने वाले अन्य दो बड़े राज्य महाराष्ट्र (48 में से 14 सीटों पर वोटिंग) और कर्नाटक (28 में से 14 पर वोटिंग) हैं. इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में आज वोटिंग हो रही है.
• इस चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव का आधा चुनाव पूरा हो जाएगा. 542 सीटों में से 302 पर आज चुनाव खत्म हो जाएंगे.
पिछले आम चुनाव (साल 2014) में इन 116 सीटों में से 66 भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 2014 चुनाव में जीती थीं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 पर जीत हासिल की थी. बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गई थीं. भारत में लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहा है. 11 अप्रैल को 91 सीटों पर और 18 अप्रैल को 96 सीटों पर मतदान हो चुका है. मतगणना 23 मई को होगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation