लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 26 जनवरी 2021 को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में भारत पर्व-2021 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि भारत पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता की अनूठी झलक पेश करता है.
अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि इस आयोजन से देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति, भोजन, पहनावे और परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिलेगा. भारत की भावना का जश्न मनाने के लिए, इस वर्ष भारत पर्व का वार्षिक आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन मंच पर किया जा रहा है.
पर्यटन मंत्रालय ने क्या कहा?
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार इस पर्व में संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, रेल मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों के साथ ही कई अन्य संगठन हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य, चित्र, साहित्यिक सामग्री और अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे.
भारत की सांस्कृतिक विविधता की अनूठी झलक प्रस्तुत करने वाले "भारत पर्व" का आज शुभारंभ किया। 31 जनवरी तक चलने वाला यह भव्य आयोजन देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति, खानपान, पहनावे और परम्पराओं को जानने, समझने का अवसर उपलब्ध करवाएगा। मेरी शुभकामनाएं। pic.twitter.com/QELbhr3SXB
— Om Birla (@ombirlakota) January 26, 2021
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्या कहा?
इस मौके पर अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि ‘भारत पर्व’ के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय ने देश के पर्यटन, आध्यात्मिक एवं अन्य गतिविधियों को एक साथ एक मंच पर लाने का कार्य किया है. बिड़ला ने कार्यक्रम के आरम्भ में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भारत के लोकतंत्र की सराहना करते हुए कहा कि सात दशक से भी लंबी यात्रा में हमारा लोकतंत्र परिपक्व, मज़बूत और प्रभावी हुआ है.
भारत पर्व का आयोजन
भारत पर्व का आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर किया जा रहा है. इस पर्व का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया था.
भारत पर्व: एक नजर में
पर्यटन मंत्रालय द्वारा हर साल ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाता है. इसे साल 2016 में शुरू किया गया था. यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के सामने आयोजित किया जाता है.
देशभक्तिपूर्ण उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यह भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक को भी प्रदर्शित करता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीयों को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थानों की यात्रा करने और ‘देखो अपना देश’ की भावना का संचार करने के लिये प्रोत्साहित करना है.
इस पर्व में देश भर के हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य, हथकरघा, पेंटिंग, साहित्यिक सामग्री और अन्य विशेषताओं को केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य संगठनों जैसे संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों, रेल मंत्रालय इत्यादि द्वारा प्रदर्शित किया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation