Habits of Creative People: क्रिएटिव लोगों में होती हैं, ये 5 आदतें

Last Updated: Dec 29, 2025, 18:14 IST

Habits of Creative People: कहते हैं क्रिएटिव लोग दुनिया को देखते नहीं, बल्कि महसूस करते हैं। छोटी - छोटी बारीकी भी उनके दिमाग में कहानियां, डिजाइन या सॉल्यूशन में बदल जाती है। क्रिएटिव लोग क्रिएटिविटी को स्किल नहीं बल्कि एक आदत बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि क्रिएटिव लोगों में ऐसी कौन सी आदतें होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग करती हैं।

Habits of Creative People
Habits of Creative People

Habits of Highly Creative People: आज के समय में क्रिएटिव बनना बहुत जरूरी हो गया है। आपने बहुत बार ये भी सुना होगी जो क्रिएटिव है, वो अपने जीवन में सक्सेस भी काफी हासिल करता है फिर चाहे वे कोई भी प्रोफेशनल फील्ड क्यों ना हो। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि क्रिएटिव लोगों की ऐसी कौन सी आदतें होती हैं? जो उन्हें दूसरों से अलग करती हैं। 

कहते हैं क्रिएटिविटी को किसी परिभाषा में बांधा नहीं जा सकता। बल्कि लोगों के अनुभवों से समझा जा सकता है। जैसे कुछ सफल लोगों का मानना है कि क्रिएटिविटी अपने काल्पनिक विचारों को रियलिटी यानि हकीकत में बदलने की प्रक्रिया है। क्रिएटिविटी के लिए अपने विचारों की कल्पना करने के साथ - साथ उस पर काम करना यानि एक्शन करना भी जरूरी होता है। अन्यथा क्रिएटिव आइडिया केवल काल्पनिक बना रहता है और उसे क्रिएटिव नहीं कहा जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में जाने क्रिएटिव लोगों की ऐसी 5 आदतों के बारे में जिसे फॉलो कर आप अपनी फील्ड में भी बेहतर और ढेर सारी सक्सेस हासिल कर सकते हैं। 

क्रिएटिव लोगों की 5 सबसे बेहतरीन आदतें -

यदि आप भी चाहते हैं कि आपके क्रिएटिव आइडिया दुनिया को पता चलें तो आप भी आज से उनके लिए एक्शन यानी उन पर काम करना शुरू कर सकते हैं। आगे पढ़िए क्रिएटिव लोगों की 5 सबसे बेहतरीन आदतें:

ऑब्जर्वेशन

क्रिएटिव लोगों की अवलोकन (Observation) करने की क्षमता सबसे अच्छी होती है। क्रिएटिव लोग नई सोच के साथ नए आइडिया पर काम करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग हर चीज, हर घटना और सबसे अलग दिखने वाली चीजों को ऑब्जर्व करते हैं। जिसमें उन्हें एक्स्ट्राऑर्डिनरी बनने का आइडिया मिल जाता है। 

नए अनुभव 

क्रिएटिव लोग एक दायरे में रहना पसंद नहीं करते बल्कि उन्हें काम के प्रति नए - नए एक्सपीरियंस लेना पसंद होता है। इन्हीं एक्सपीरियंस के बदौलत वे क्रिएटिव आइडिया पर काम करते हैं। इसलिए क्रिएटिव होने के लिए आपको भी खुद को एक्सप्लोर करना होगा। इसके लिए आप नई जगह पर घूमना, नए कल्चर को समझिए और नए लोगों से मिलने की कोशिश कर सकते हैं। 

जिज्ञासु

क्रिएटिव लोग जिज्ञासु माने जाते हैं, वे हर बात को यूं ही मानने वाले नहीं होते बल्कि उनके पास सवाल होते हैं। उन्हें हर सिच्युएशन से जुड़ा सवाल जानने की इच्छा रहती है। जिनके जवाब यदि उन्हें नहीं मिलते तो वे उनकी तलाश में घूमने निकल जाते हैं। इस पूरे प्रोसेस में उनका माइंड क्रिएटिव बनता जाता है। इसलिए ये अक्सर कहा जाता है कि आप क्रिएटिव बनने से पहले जिज्ञासु बनें। 

रिस्क लेना

क्रिएटिव लोग जीवन में कुछ नया करने के लिए रिस्क लेना पसंद करते हैं। क्योंकि वे इस बात को भलीभांति समझते हैं कि क्रिएटिव होना रिस्क लेना होता है। तभी उनके अंदर से कुछ नया बाहर आ पाता है। कुछ नया सोचना और उसे अप्लाई करना फिर सफल बनना क्रिएटिव लोगों के लिए बहुत बड़ा रिस्क होता है। ये लोग रिस्क लेने में बिल्कुल भी नहीं घबराते। क्योंकि उनका काम नया और पहले से ज्यादा बेहतर करने का होता है। 

जुनूनी

क्रिएटिव लोग अपने काम के प्रति जुनूनी माने जाते हैं। काम करना और अपना हरेक टास्क समय से पहले पूरा करना और सफल होना उनके लिए ये कोई प्रेशर नहीं होता। क्योंकि वे अपने काम के प्रति जुनूनी माने जाते हैं। उनका जीवन क्रिएटिव दुनिया के चारों तरफ घूमता हुआ माना जाता है, जहां सफलता उनका इंतजार कर रही होती है। इन लोगों को बाहरी मोटिवेशन की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वे अंदर से इंस्पायर होते हैं। यदि आप भी क्रिएटिव बनना चाहते हैं तो उस काम को करिए जिसके लिए आप जुनूनी (Passionate) हैं। 

हर व्यक्ति की अपनी अलग खूबियां और आदतें के लिए जाने जाते हैं। हमने इस लेख में क्रिएटिव लोगों की उन बेहतरीन आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाने से आप भी अपने करियर में सक्सेस और रचनात्मकता को बढ़ा सकते हैं। 

Habits of Intelligent People



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Dec 29, 2025, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News