11वां विश्व हिंदी सम्मेलन विदेश मंत्रालय द्वारा मॉरीशस सरकार के सहयोग से 18-20 अगस्त 2018 तक मॉरीशस में आयोजित किया जा रहा है. यह मॉरीशस सरकार के सहयोग से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा.
11 वें विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय |
11 वें विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक हिंदी और भारतीय संस्कार’ रहेगा. इसका स्थान स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, पाइल्स मॉरीशस होगा. |
11 वें विश्व हिंदी सम्मेलन:
- सम्मेलन स्थल पर हिंदी भाषा के विकास से संबंधित कई प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी.
- इस सम्मेलन का लक्ष्य भाषा के योगदान के लिए विश्व के विभिन्न हिस्सों से कई हिंदी विद्वानों, लेखकों और विजेताओं को एक मंच प्रदान करना है.
- सम्मेलन के दौरान भारत एवं अन्य देशों के हिंदी विद्वानों को हिंदी के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए "विश्व हिंदी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा.
- सम्मेलन में हिंदी के शास्त्रीय और आधुनिक दोनों ही तत्व शामिल होंगे और विश्व भर से हिंदी के सहभागिता प्रतिनिधियों और विद्वानों को देखा जा सकेगा.
- पहला विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था. तब से, विश्व के विभिन्न हिस्सों में दस ऐसे सम्मेलन आयोजित किए गए हैं.
विश्व हिन्दी सम्मेलन:
- विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें विश्व भर से हिन्दी विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, भाषा विज्ञानी, विषय विशेषज्ञ तथा हिन्दी प्रेमी जुटते हैं.
- विश्व भर में हिंदी की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा हर तीन साल में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन एक प्रमुख कार्यक्रम है.
- पहले सम्मेलन में, तत्कालीन मॉरीशस के प्रधानमंत्री सेवुसागुर रामगुलाम मुख्य अतिथि थे और इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था.
अभी तक पूर्व में आयोजित 10 सम्मेलन:
क्रमांक | सम्मेलन | स्थान | वर्ष |
1 | प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन | नागपुर, भारत | 10-12 जनवरी,1975 |
2 | द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट लुई, मॉरीशस | 28-30 अगस्त,1976 |
3 | तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन | नई दिल्ली, भारत | 28-30 अक्टूबर,1983 |
4 | चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट लुई, मॉरीशस | 02-04 दिसम्बर,1993 |
5 | पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट ऑफ स्पेन, ट्रिनिडाड एण्ड टोबेगो | 04-08 अप्रैल,1996 |
6 | छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन | लंदन, यू. के. | 14-18 सितम्बर,1999 |
7 | सातवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | पारामारिबो, सूरीनाम | 06-09 जून, 2003 |
8 | आठवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | न्यूयार्क, अमरीका | 13-15 जुलाई, 2007 |
9 | नौवां विश्व हिंदी सम्मेलन | जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका | 22-24 सितंबर, 2012 |
10 | दसवां विश्व हिंदी सम्मेलन | भोपाल, भारत | 10-12 सितंबर, 2015 |
11वें विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए विदेश मंत्रालय नोडल मंत्रालय है. व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से सम्मेलन के आयोजन के लिए विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं.
11वें विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए उपयुक्त "लोगो" के चयन हेतु 60 हजार रुपए की राशि के पुरस्कार के साथ मंत्रालय द्वारा एक "लोगो" डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.
यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस विश्व भर में मनाया गया
Comments
All Comments (0)
Join the conversation