भारत की स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गयीं.
यह उपलब्धि यहां महिला एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट में श्रीलंका पर भारत की सात विकेट की जीत के दौरान 23 रन की पारी में ओशादी राणासिंघे पर एक रन बनाकर हासिल की. अब उनके 75 मैचों में 2015 रन हो गये हैं.
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम 1983 रन दर्ज हैं जबकि उनके बाद रोहित शर्मा के नाम 1852 रन और सुरेश रैना (1499) का नंबर आता है.
मुख्य तथ्य:
- मिताली राज ऐसा करने वालीं भारत की पहली और दुनिया की सातवीं महिला क्रिकेटर हैं.
- भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम 1983 रन दर्ज हैं जबकि उनके बाद रोहित शर्मा (1852) और सुरेश रैना (1499) का नंबर आता है.
- मिताली 2000 रन बनाने वाली विश्व में सातवीं महिला खिलाड़ी हैं, इस सूची में चार्लोट एड्वड्र्स 2605 रन के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद स्टेफनी टेलर (2582) और सूजी बेट्स (2515) शामिल हैं.
- मिताली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 74 मैचों में 71 पारियां खेली हैं. मिताली ने 14 हाफ सेंचुरी लगाईं हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 76 रन है.
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी:
खिलाड़ी
| देश | रन |
कार्लोस एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 2605 |
स्टाफिन टेलर | वेस्ट इंडीज | 2528 |
सूजी बैट्स | न्यू जीलैंड | 2515 |
मेग लैनिंग | ऑस्ट्रेलिया | 2105 |
सारा टेलर | इंग्लैंड | 2091 |
डीनड्रॉ डॉटिन | वेस्ट इंडीज | 2039 |
मिताली राज | भारत | 2015 |
मिताली राज के बारे में:
- मिताली राज का जन्म 03 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था.
- वे भारतीय महिला क्रिकेट की मौजूदा कप्तान हैं.
- वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है.
- मिताली राज ने 'महिला विश्व कप 2005' में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की.
- उन्होंने वर्ष 2010, वर्ष 2011 और वर्ष 2012 में आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.
- मिताली राज को वर्ष 2003 की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए 21 सितम्बर 2004 को 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया.
- मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में लगातार सात बार अर्ध-शतक जड़े हैं.
- उन्हें वर्ष 2015 में पदम् श्री से सम्मानित किया गया.
- मिताली राज के नाम अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है. उन्होंने यह कीर्तिमान वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 214 रन बनाकर स्थापित किया.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश को मंजूरी दी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation