दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 'भारतीय सिनेमा' में अपने अत्याधुनिक योगदान के लिए दादासाहेब फालके (Dadasaheb Phalke) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैश्नव ने हाल ही में इसकी घोषणा की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती के "भारतीय सिनेमा में अद्वितीय योगदान" को मान्यता देते हुए उन्हें "सांस्कृतिक प्रतीक" के रूप में सराहा. साथ ही कई फैंस ने इस खबर का स्वागत किया और 'मिथुन दा' को बधाई दी.
यह भी देखें: IIFA Awards 2024: फिल्म ‘12th फेल’ सहित किस फिल्म ने जीता कौन-सा अवार्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट
कब किया जायेगा सम्मानित:
मिथुन चक्रवर्ती को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 8 अक्टूबर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. दादासाहेब फालके पुरस्कार 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादासाहेब फालके की याद में शुरू किया गया था और मिथुन दा इसके 54वें पुरस्कार विजेता हैं.
मृगाया फिल्म से शुरू किया था फ़िल्मी सफ़र:
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में मृगाया नामक फिल्म से अभिनय करके करियर की शुरुआत की थी, जिसका निर्देशन मृणाल सेन ने किया था. उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना पहला नेशनल फिल्म अवार्ड बेस्ट एक्टर जीता था. इस साल के शुरू में, मिथुन दा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
दादासाहेब फालके के पिछले 10 विजेता:
यहां आप दादासाहेब फालके अवार्ड के पिछले 10 विजेताओं के नाम देख सकते है-
वर्ष | प्राप्तकर्ता | फिल्म इंडस्ट्री |
2023 (73वें) | रेखा | हिंदी |
2022 (72वें) | आशा पारेख | हिंदी |
2021 (71वें) | रजनीकांत | तमिल |
2020 (70वें) | आशा पारेख | हिंदी |
2019 (67वें) | रजनीकांत | तमिल |
2018 (66वें) | अमिताभ बच्चन | हिंदी |
2017 (65वें) | विनोद खन्ना | हिंदी |
2016 (64वें) | कासीनाथुनि विश्वनाथ | तेलुगु |
2015 (63वें) | मनोज कुमार | हिंदी |
2014 (62वें) | शशि कपूर | हिंदी |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation