IIFA 2024: अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड्स 2024 में कई बड़े सितारों ने बाजी मारी। शाहरुख़ ख़ान को "जवान" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रानी मुखर्जी को "मिसेज़ चटर्जी vs नॉर्वे" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला.
आइफा अवार्ड्स 2024 का रंगारंग आयोजन अबू धाबी में किया गया. बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे इस अवार्ड शो में शामिल हुए, जिनमें हेमामालिनी, रेखा, सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, और कृति सेनन जैसे आइकॉन शामिल थे.
इस इवेंट में शाहरुख़ ने अपने होस्टिंग के अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने अपने को-होस्ट्स विक्की कौशल और करण जौहर के साथ अपनी हिट गाना "झूमे जो पठान" पर भी ठुमके लगाए.
यह भी देखें:
IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर
कौन हैं IPL 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़, जिन्हें पहली बार Team India में मिली जगह?
किसने जीता कौन सा अवार्ड:
IIFA 2024 में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने यहां जीत हासिल की, साथ ही कई अन्य कलाकारों को विभिन्न कैटेगरी में कई अवार्ड से सम्मानित किया गया.
पुरस्कार | विजेता | फिल्म/प्रोजेक्ट |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | एनिमल | संदीप रेड्डी वांगा |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | शाहरुख़ ख़ान | जवान |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | रानी मुखर्जी | मिसेज़ चटर्जी vs नॉर्वे |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | विधु विनोद चोपड़ा | 12th फेल |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | अनिल कपूर | एनिमल |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | शबाना आज़मी | रॉकी रानी |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (नेगेटिव रोल) | बॉबी देओल | एनिमल |
सर्वश्रेष्ठ कहानी | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी | - |
सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित कहानी | 12th फेल | - |
सर्वश्रेष्ठ संगीत | एनिमल | - |
सर्वश्रेष्ठ गीतकार | सिद्धार्थ-गरिमा | सतरंगा, एनिमल |
सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) | भूपिंदर बब्बल | अर्जन वैली, एनिमल |
सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) | शिल्पा राव | चलेया |
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान | जयंतीलाल गड़ा, हेमामालिनी | - |
सिनेमा में 25 साल पूरे करने की उपलब्धि | करण जौहर | - |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation