दुनिया में गुरु का स्थान सबसे ऊपर आता है और उनका सम्मान सर्वोपरि होता है. भारत में भी शिक्षकों के सम्मान में कई तरह के सम्मान/पुरस्कार प्रदान किये जाते है, ऐसे ही देश के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किये जाते है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की भी घोषणा कर दी गयी है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी.
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किये जायेंगे, यह प्रतिष्ठित समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Teacher's Day 2024 Quiz in Hindi: छात्र Shikshak Diwas पर 15 विशेष प्रश्न और उनके उत्तर यहां पढ़ें
शिक्षकों को मिलेगा रजत पदक:
Shikshak Divas राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उन शिक्षकों की अद्वितीय उपलब्धियों को मान्यता देना और उनका उत्सव मनाना है, जिन्होंने अपने छात्रों के जीवन और भारत की व्यापक शैक्षिक प्रणाली पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है. इस पुरस्कार के विजेताओं को 50,000 रुपये की नकद राशि, एक रजत पदक, और प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा.
जूरी करती है शिक्षकों का चयन:
यह पुरस्कार भारत के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों, और पॉलीटेक्निक से जुड़े शिक्षकों के लिए खुला है। चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: प्रारंभिक स्क्रीनिंग एक प्रारंभिक खोज समिति द्वारा की जाती है, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से अंतिम चयन एक जूरी द्वारा किया जाता है.
यह भी देखें: INS Arighat: तीन हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता, जानें न्यूक्लियर पनडुब्बी की ताकत
National Teachers Award 2024 देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक:
इस वर्ष, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित 50 शिक्षकों की सूची में विभिन्न राज्यों के शिक्षक शामिल हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार से प्रत्येक के दो-दो शिक्षक सम्मानित किए गए हैं. यहां राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए कुछ चयनित शिक्षकों की सूची दी गई है-
राज्य/संस्था | शिक्षक का नाम |
हिमाचल प्रदेश | सुनील कुमार |
पंजाब | पंकज कुमार गोयल, राजिंदर सिंह |
राजस्थान | बलजिंदर सिंह बराड़, हुकमचंद चौधरी |
उत्तराखंड | कुसुम लता गरिया |
गोवा | चंद्रलेखा दमोधर मिस्त्री |
मध्य प्रदेश | माधव प्रसाद पटेल, सुनीता गोधा |
गुजरात | चंद्रेश कुमार भोला शंकर बोरिसागर, विनय शशिकांत पटेल |
छत्तीसगढ़ | शारदा |
ओडिशा | द्विति चंद्र साहू, संतोष कुमार कर |
पश्चिम बंगाल | आशीष कुमार रॉय, प्रशांत कुमार मरिक |
जम्मू और कश्मीर | उरफाना अमीन |
उत्तर प्रदेश | रविकांत द्विवेदी, श्याम प्रकाश मौर्य |
बिहार | डॉ. मीनाक्षी कुमारी, सिकंदर कुमार सुमन सुमा |
अंडमान और निकोबार (जवाहर नवोदय विद्यालय) | सुनीता गुप्ता |
केंद्रीय विद्यालय | चारु शर्मा, अशोक सेनगुप्ता |
National Teachers Award 2024 विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें:
इस वर्ष, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित 50 शिक्षकों की सूची आप यहां देख सकते है-
क्र.सं. | नाम | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
1 | अविनाशा शर्मा | हरियाणा |
2 | सुनील कुमार | हिमाचल प्रदेश |
3 | पंकज कुमार गोयल | पंजाब |
4 | राजिंदर सिंह | पंजाब |
5 | बलजिंदर सिंह ब्रार | राजस्थान |
6 | हुकम चंद चौधरी | राजस्थान |
7 | कुसुम लता गरिया | उत्तराखंड |
8 | चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री | गोवा |
9 | चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर | गुजरात |
10 | विनय शशिकांत पटेल | गुजरात |
11 | माधव प्रसाद पटेल | मध्य प्रदेश |
12 | सुनीता गोधा | मध्य प्रदेश |
13 | के. शारदा | छत्तीसगढ़ |
14 | नरसिम्हा मूर्ति एच.के. | कर्नाटक |
15 | द्विति चंद्र साहू | ओडिशा |
16 | संतोष कुमार कर | ओडिशा |
17 | आशीष कुमार रॉय | पश्चिम बंगाल |
18 | प्रसंता कुमार मारिक | पश्चिम बंगाल |
19 | उर्फाना अमीन | जम्मू और कश्मीर |
20 | रवि कांत द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
21 | श्याम प्रकाश मौर्य | उत्तर प्रदेश |
22 | डॉ. मीनाक्षी कुमारी | बिहार |
23 | सिकेंद्र कुमार सुमन | बिहार |
24 | के. सुम | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
25 | सुनीता गुप्ता | मध्य प्रदेश |
26 | चारु शर्मा | दिल्ली |
27 | अशोक सेनगुप्ता | कर्नाटक |
28 | एच.एन. गिरीश | कर्नाटक |
29 | नारायणस्वामी आर. | कर्नाटक |
30 | ज्योति पंका | अरुणाचल प्रदेश |
31 | लेफिजो अपॉन | नागालैंड |
32 | नंदिता चोंगथाम | मणिपुर |
33 | यांकीला लामा | सिक्किम |
34 | जोसेफ वानलाल्ह्रुआया सैल | मिजोरम |
35 | एवरलास्टिंग पायंग्रोप | मेघालय |
36 | डॉ. नानी गोपाल देबनाथ | त्रिपुरा |
37 | दिपेन खानीकर | असम |
38 | डॉ. आशा रानी | झारखंड |
39 | जिनू जॉर्ज | केरल |
40 | के. शिवप्रसाद | केरल |
41 | मिड्डी श्रीनिवास राव | आंध्र प्रदेश |
42 | सुरेश कुनाती | आंध्र प्रदेश |
43 | प्रभाकर रेड्डी पेसरा | तेलंगाना |
44 | थाडुरी संपत कुमार | तेलंगाना |
45 | पल्लवी शर्मा | दिल्ली |
46 | चारु मैनी | हरियाणा |
47 | गोपीनाथ आर. | तमिलनाडु |
48 | मुरलीधरन रमिया सेतुरमन | तमिलनाडु |
49 | मंतैया चिन्नी बेदके | महाराष्ट्र |
50 | सागर चित्तरणजन बगड़े | महाराष्ट्र |
यह भी देखें:
सोशल मीडिया से होगी मोटी कमाई: सीएम योगी की नई नीति से इन्फ्लुएंसर्स की चांदी, जानें डिटेल्स
#WATCH | Bathinda, Punjab: Government school teacher Rajinder Singh says, "...I will be honoured with the National Teachers' Award by President Droupadi Murmu on September 5. This is being given for my contributions to the upliftment of school education... I joined this school… pic.twitter.com/IskiIHTqU7
— ANI (@ANI) August 30, 2024
Comments
All Comments (0)
Join the conversation