लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है.
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
वहीँ,पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं.
सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से की कुल आठ सीटों- कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है.
लोकसभा चुनाव 2019 पहले चरण: मुख्य बिंदु:
• उत्तर प्रदेश की 8 महत्वपूर्ण सीटों पर वोटिंग हो रही है. इन सीटों पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद), सत्यपाल सिंह (बागपत) और महेश शर्मा (गौतमबुद्धनगर) के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह तथा उनके बेटे जयंत चौधरी हैं.
• देश के 17वें लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान आज देश भर में शुरू हो गया.लोकसभा चुनावों की मतगणना 23 मई को होगी.
• महाराष्ट्र में नितिन गडकरी की सीट नागपुर, केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर की सीट चंद्रपुर में वोटिंग हो रही है. बिहार की चार सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें LJP नेता चिराग पासवान की जमुई सीट भी शामिल है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की सीट पर भी मतदान हो रहा है.
• 91 सीटों के लिए कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से 559 निर्दलीय हैं, जबकि 89 महिला उम्मीदवार हैं. 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है.
लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में कराये जायंगे. मतगणना और परिणाम 23 मई को घोषित किये जायंगे.
चुनाव 2019:
चरण | दिनांक | लोकसभा क्षेत्र | राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की संख्या | राज्य / संघशासित प्रदेश |
1 | 11 अप्रैल | 91 | 20 | आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप |
2 | 18 अप्रैल | 97 | 13 | असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी |
3 | 23 अप्रैल | 115 | 14 | असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और राष्ट्रीय राजमार्ग, दमन और दीव |
4 | 29 अप्रैल | 71 | 9 | बिहार, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल |
5 | 6 मई | 51 | 7 | बिहार, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल |
6 | 12 मई | 59 | 7 | बिहार, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली |
7 | 19 मई | 59 | 8 | बिहार, हिमाचल, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश |
आंध्र प्रदेश से अलग होकर साल 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर लगाई रोक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation