Oscars 2022 Date Time: हर कोई 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ऑस्कर अवार्ड्स यानी 94वें अकादमी अवार्ड्स (94th Academy Awards) अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए जाने वाले हैं. इस अवार्ड्स शो के लिए हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स के साथ साथ फिल्मी दुनिया से जुड़े विश्व के कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.
आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से तीन साल तक यह एकेडमी अवॉर्ड्स नहीं हुए. इससे पहले कोरोना महामारी के वजह से यह अवार्ड शो वर्चुअल तरीके से आयोजित किया गया था. यही कारण है कि इस बार तीन सेलिब्रिटीज इस शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. साल 2018 के बाद अब एक बार फिर से दर्शक इस ग्रैंड अवॉर्ड्स के साक्षी बनने जा रहे हैं.
ऑस्कर 2022 का समय
ऑस्कर 2022 का आयोजन 27 मार्च, 2022 को होगा. इसका भारत में सीधा प्रसारण 28 मार्च, 2022 को सुबह 5.30 बजे किया जाएगा.
ऑस्कर 2022 कहाँ होगा?
ऑस्कर 2022 अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा. बेयॉन्से और बिली इलिश जैसे कलाकार लाइव समारोह में प्रस्तुति देंगे.
भारत में ऑस्कर 2022 पुरस्कार कहाँ देखें?
94वें एकेडमी अवॉर्ड्स का सीधा प्रसारण स्टार मूवीज और स्टार वर्ल्ड पर सुबह 6.30 बजे किया जाएगा.
ऑस्कर 2022 पुरस्कार समारोह की मेजबानी कौन करेगा?
आपको बता दें कि इस बार तीन सेलिब्रिटीज इस शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. कॉमेडियन एमी शूमर के साथ साथ रेजिना हॉल और वांडा साइक्स भी 94 वें अकादमी अवार्ड्स को होस्ट करने वाले हैं. एलेन भी कई बार इस शो को होस्ट कर चुकी हैं.
ऑस्कर पुरस्कार के बारे में
सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार है. इसे फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने हेतु प्रदान किया जाता है. आपको बता दें कि इसे अकादमी पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है. इस पुरस्कार में 24 श्रेणी शामिल हैं. यह फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दिए जाते हैं. यह पुरस्कार अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा हरेक साल आयोजित किया जाता है.
पुरस्कार के प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट की जाने वाली ऑस्कर प्रतिमा का आधिकारिक नाम ‘एकेडमी अवार्ड ऑफ मेरिट’ है. विश्व का यह सबसे पुराना सिनेमा जगत को दिया जाने वाला पुरस्कार समारोह है. बता दें कि इसके समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन हेतु) तथा टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) अकादमी पर आधारित हैं.
Oscars 2022: अकादमी पुरस्कार श्रेणियों की सूची
क्रमांक | ऑस्कर श्रेणियां |
1 | बेस्ट पिक्चर |
2 | सर्वश्रेष्ठ निर्देशक |
3 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता |
4 | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
5 | सबसे अच्छी सह नायिका |
6 | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता |
7 | सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म |
8 | सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म |
9 | सर्वश्रेष्ठ छायांकन |
10 | सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन |
11 | सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर |
12 | बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट |
13 | सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन |
14 | सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म |
15 | सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म |
16 | सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयर स्टाइलिंग |
17 | सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर |
18 | सर्वश्रेष्ठ मूल गीत |
19 | सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन |
20 | सर्वश्रेष्ठ ध्वनि |
21 | सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव |
22 | सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा |
23 | सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation