Padma Awards 2020 Complete List: अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत सात हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार, जानें विस्तार से

Padma Awards 2020 Complete List: हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया. 

Nov 8, 2021, 13:12 IST
padma awards
padma awards

Padma Awards 2020 Complete List: अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, कंगना रनौत, अदनान सामी, रानी रामपाल, पीवी. सिंधू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज (08 नवंबर 2021) सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति भवन के एहितहासिक दरबार में आज आयोजित हुए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पुरस्कारों का वितरण किया.

हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया. अभिनेत्री कंगना रनौट को भी पद्म श्री पुरस्कार 2020 मिला. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया. जानी-मानी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 से सम्मनित किया. 

भारत सरकार ने 26 जनवरी 2020 को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की. इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण तथा 118 को पद्मश्री पुरस्कार देने का घोषणा किया गया है. पद्म विभूषण पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी नाम है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है. इस बार 33 महिलाओं को पद्म पुरस्कार मिले हैं, 18 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी से हैं जबकि बारह पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं. वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौट, फ़िल्म निर्माता एकता कपूर, करण जौहर, गायक सुरेश वाडकर तथा अदनान सामी पद्मश्री की 118 लोगों वाली नाम की सूची में शामिल हैं.

पद्म विभूषण 2020 विजेताओं की सूची

पद्म विभूषण सम्मान: यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान हेतु दिया जाता है. भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है. इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में की गयी थी. यह भारत रत्‍न के बाद दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है. यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट तथा उल्लेखनीय सेवा हेतु प्रदान किया जाता है. इस सम्मान में सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं.

पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित शख्सियतों में जॉर्ज फ़र्नाडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी कॉम, छन्नू लाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) और पेजावरा मठ के महंत विश्वेशातीर्थ (मरणोपरांत) शामिल हैं.

पद्म भूषण 2020 विजेताओं की सूची

पद्म भूषण सम्मान: यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान देश के लिये बहुमूल्य योगदान हेतु दिया जाता है.

पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित हस्तियों में एम. मुमताज अली, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, सेरिंग नंडोल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. जगदीश सेठ, ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन शामिल हैं.

पद्मश्री 2020 विजेताओं की सूची

पद्मश्री सम्मान: यह सम्मान भारत सरकार द्वारा आम तौर पर केवल भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है. यह सम्मान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने हेतु दिया जाता है.

पद्मश्री सम्मान पाने वाली शख्सियतों में अदनान सामी, करण जौहर, कंगना रनौत, एकता कपूर, सुरेश वाडकर, उद्योगपति भरत गोयनका, हॉकी खिलाड़ी जीतू राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी का नाम शामिल हैं.

पद्म पुरस्कारों के बारे में

पद्म पुरस्कार भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं. विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सामाजिक कार्य, खेल, सिविल सेवा, साहित्य और शिक्षा आदि के व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है. प्रत्येक साल गणतंत्र दिवस के मौक़े पर पद्म पुरस्कारों का घोषणा किया जाता है. इसके बाद राष्ट्रपति मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें सम्मानित करते हैं.

 

 

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News