विश्व प्रसिद्ध शब्दकोश/ डिक्शनरी ‘कैंब्रिज डिक्शनरी’ द्वारा क्वारंटाइन को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 के तौर पर चुना गया है. इस शब्द ने पहले स्थान पर आने के लिए 'लॉकडाउन' और 'महामारी' जैसे अन्य शब्दों को हरा दिया है.
नवीनतम डाटा में प्रदर्शित होने के बाद, कैम्ब्रिज डिक्शनरी में ‘क्वारंटाइन’ को ‘वर्ड ऑफ द ईयर 2020’ चुना गया है. यह नवंबर के आरंभ में समग्र व्यूज़ (183,000 से अधिक) के लिए, और सर्च स्पाइक्स (28,545) के तौर पर शीर्ष पांच में रैंक करने वाला एकमात्र शब्द था.
इस शब्द ने मार्च 18-24, 2020 सप्ताह में सर्चेस में सबसे अधिक उछाल दिखाया, जब दुनिया-भर के कई देशों ने कोविड -19 के प्रकोप के मद्देनजर लॉकडाउन की घोषणा की थी.
मुख्य विशेषताएं
- कैम्ब्रिज डिक्शनरी के संपादकों ने यह बताया कि, कैसे लोग क्वारंटाइन शब्द का उपयोग कर रहे हैं और इस शब्द के लिए एक नए अर्थ की खोज की है, जिसमें एक ऎसी सामान्य समय अवधि बताई गई है जिसमें लोगों को अपने घरों से बाहर कहीं जाने या स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति नहीं होती है ताकि वे कोविड - 19 बीमारी चपेट में न आ सकें या इस बीमारी को फैला न सकें.
- अनुसंधान से यह भी पता चला है कि क्वारंटाइन शब्द को, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में, ऐसी स्थिति का उल्लेख करने के लिए लॉकडाउन के साथ पर्यायवाची शब्द के तौर पर उपयोग किया जा रहा है, जिसमें लोग कोविड - 19 महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए अपने घरों में ही रहते हैं.
- क्वारंटाइन शब्द का यह नया अर्थ अब कैम्ब्रिज शब्दकोश में जोड़ा गया है और इस नई परिभाषा में मौजूदा अर्थों से थोड़ा बदलाव किया है, जिसमें एक व्यक्ति/ जानवर को संक्रामक होने का संदेह होने पर एक विशिष्ट समय अवधि तक सबसे अलग रखा जाता है, ताकि उस व्यक्ति/ जानवर का संक्रमण ज्यादा न फ़ैल सके.
कैंब्रिज शब्दकोश
कैम्ब्रिज डिक्शनरी अंग्रेजी सीखने के लिए दुनिया की शीर्ष शब्दकोश वेबसाइट है. यह शब्दकोश न केवल यह दिखाता है कि, वास्तविक दुनिया के संदर्भों में कैसे विभिन्न शब्दों का उपयोग किया जाता है, बल्कि उन शब्दों की परिभाषा भी इस डिक्शनरी में दी जाती है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation