करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 16 जनवरी 2017 से 21 जनवरी 2017 तक

Jan 21, 2017, 19:03 IST

जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें हिमाचल प्रदेश, ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग, द हिन्दू पुरस्कार आदि से संबंधितजानकारी दी गयी है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें हिमाचल प्रदेश, ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग, द हिन्दू पुरस्कार आदि से संबंधितजानकारी दी गयी है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

• हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित कर दिया: धर्मशाला

• ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को यह स्थान दिया गया है: 78वां

•    यूरोपियन पार्लियामेंट के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने वाले एंटोनियो तजानी इस देश के नागरिक हैं: इटली

•    इन्हें प्रतिष्ठित ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ प्राप्त हुआ: किरन दोषी

•    इन्होने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की: एडमा बैरो

•    दिल्ली पुलिस आयुक्त जिन्हें सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया: अलोक कुमार वर्मा

•    इस टीम ने प्रो-रेसलिंग लीग सीजन-2 का खिताब जीता: एनसीआर पंजाब रॉयल्स

•    वैज्ञानिकों ने जितने रोगों के नाम बताये जोकि अगली वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति पैदा कर सकते हैं: तीन

•    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने सर्व शिक्षा अभियान हेतु जिस वेब पोर्टल का शुभारंभ किया: शगुन

•    जिस बल्लेबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बना: महेंद्र सिंह धोनी

•    भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थानों के संयुक्त प्रवेश बोर्ड की एक-समिति ने देश के आईआईटी संस्थानों में लड़कियों के लिए जितने प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की है: 20%

•    जिस सरकार ने खुले बाजार में वाइट केरोसीन बेचने की अनुमति दे दी है: कर्नाटक सरकार

•    जल्लीकट्टू खेल के समर्थन में हजारों लोगों ने चेन्नई के मरीना बीच पर प्रदर्शन किया, यह खेल जिस प्रदेश का मुख्य खेल है: तमिलनाडु

•    शपथ ग्रहण के बाद अमरीका के डोनल्ड ट्रंप संख्या के अनुसार जिस नम्बर के राष्ट्रपति होंगे: 45वें

•    डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व जिसको सौंपा गया है: भारतीय राजदूत नवतेज सरना

•    देश में जिस प्रदेश की विधानसभा ने कश्मीरी पंडितों और अन्य विस्थापितों के कश्मीर घाटी में लौटने और उनके पुनर्वास संबंधी एक प्रस्ताीव पारित किया: जम्मू-कश्मीर

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली जितनी बीमा कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने के प्रस्ताव को सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी: पांच

•    जिस देश में बड़े पैमाने पर ‘फ़ूड पॉइज़निंग’ के बाद आपातकालीन स्थिति बनी हुई है: सऊदी अरब

•    अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित द अनटोल्ड वाजपेयी(पॉलिटीशियन एंड पैराडॉक्स) पुस्तक के लेखक का नाम: उल्लेख एनपी

•    समावेशी विकास सूचकांक में भारत को जो स्थान दिया गया है: 60वें

•    भेल ने पश्चिम बंगाल में जितने मेगावाट की दूसरी इकाई शुरु की: 500 मेगावाट

•    जिस बैंक ने कस्टमाइजेबल बचत खाता लांच किया: यस बैंक

•    वह वेब पोर्टल जिसे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा सर्व शिक्षा अभियान हेतु आरंभ किया गया: शगुन

•    आईआईटी बॉम्बे द्वारा किये गये शोध के अनुसार वर्ष 2015 में वायु प्रदूषण से दिल्ली में जितने लोगों की मृत्यु हुई: 48,651

•    वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर जिन्हें हाल ही में लेजेंड्स क्लब हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया: कपिल देव

•    उस भारतीय अभिनेत्री का नाम जिसे ‘पीपल्स चॉइस अवार्ड्स’ में बेस्ट ड्रामेटिक एक्ट्रेस का ख़िताब मिला: प्रियंका चोपड़ा

•    विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कराये जाने वाले भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर आधारित कार्यक्रम का नाम: रायसीना डॉयलॉग

•    जोधपुर जिला अदालत ने काले हिरण की हत्या  से जुड़े शस्त्रज अधिनियम मामले में जिस फिल्मो अभिनेता को बरी कर दिया: सलमान खान

•    अमेरिका के नवनिर्वाचि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. समारोह की तैयारी जिस थीम पर आधारित है: मेक अमेरिका ग्रेट अगेन

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जितने पुराने कानूनों को समाप्त  करने को मंजूरी दे दी: एक सौ पांच

•    मंत्रिमंडल ने खाद्य सब्सिडी जरूरतों को पूरा करने हेतु भारतीय खाद्य निगम को 48 हजार करोड़ रुपये के एकमुश्त कर्ज की मंजूरी दी, खाद्य निगम को यह कर्ज जिस कोष से प्रदान किया जाएगा: राष्ट्रीय लघु बचत कोष

•    जिस केन्द्रीय स्वास्थ्य  मंत्री ने नई दिल्ली  में इंडियन फूड कम्पोसजीशन टेबल्स 2017 नामक पुस्तनक का विमोचन किया: जे पी नड्डा

•    मॉरीशस और जिस देश ने सहकारी एवं इससे जुड़े क्षेत्रों हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्तासक्षर किए: भारत

•    जिस शहर में भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला का शुभारंभ किया गया: दिल्ली

•    वह देश जिसमें विरोध प्रदर्शन के बाद अख़बार के ऑनलाइन प्रकाशन पर रोक लगाई गई: बहरीन

•    रोहतक में राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी का उद्घाटन जिसने किया: खेल मंत्री विजय गोयल

•    वह राज्य जिसमें पर्यटकों को मदद करने हेतु पिनाकिन नामक मोबाइल एप की शुरूआत की गयी: तमिलनाडु

•    नागालैंड स्वास्थ्य परियोजना हेतु विश्व बैंक द्वारा जितनी धनराशि का लोन जारी किया गया: 48 मिलियन डॉलर

•    वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु अनुसंधान संस्थान जिसके साथ भारत ने सहयोगी राज्य बनने का समझौता किया: यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन

•    वह संस्था जिसके सर्वेक्षण में कहा गया कि केवल आठ धनी लोगों के पास विश्व की आधी आबादी के बराबर धन मौजूद है: ऑक्सफैम

•    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा लोगों के बीच पेट्रोलियम जागरुकता फ़ैलाने के लिए आरंभ किया गया कार्यक्रम: सक्षम-2017

•    वह राज्य जिसमें बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा ग्रेडिंग सिस्टम की शुरुआत की गयी: दिल्ली

•    नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एनबीसीसी एचएससीसी के अलावा जिस कंपनी के साथ सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये: हाइट्स एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड

•    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (सीए) ने जिस पूर्व भारतीय स्पिनर को आस्ट्रेलिया क्रिकेट के खिलाडियों हेतु स्पिन सलाहकार नियुक्त किया: श्रीराम श्रीधरन

•    अमेरिका की स्पेसएक्स एरोस्पेस कंपनी ने कैलिफोर्निया के वैंडनबर्ग एयर फोर्स बेस से जिस रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया: फॉल्कन 9

•    राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016 हेतु जितने बच्चों का चयन किया गया:25

•    जिस देश की एयरफोर्स ने गलती से रिफ्यूजी कैम्प पर बम गिराए, इससे 100 से अधिक स्गार्नार्थियों की मृत्यु हो गयी: नाइजीरिया

•    पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में बीजेपी छोड़कर इस पार्टी में शामिल हुए: कांग्रेस

•    वह पार्टी जिसकी आंतरिक कलह में चुनाव आयोग द्वारा साइकिल का चुनाव चिन्ह पार्टी के संस्थापक की बजाय वर्तमान मुख्यमंत्री को दिया गया: समाजवादी पार्टी

•    वह देश जिसके साथ भारत ने तीसरी दुनिया के देशों के हितों के लिए सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये: अमेरिका

•    वह सरकारी संस्था जिसने भारतीय कंपनियों के विलय हेतु कड़े नियमों का निर्देश जारी किया: सेबी

•    भारतीय रिज़र्व बैंक ने 16 जनवरी 2017 को एटीएम से धन निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा को बढ़ाकर जितना कर दिया: 10,000 रुपए

•    जिस देश की संसद ने एरडोगन को शक्तियों को बढ़ाने के लिए बिल पास किया: तुर्की

•    विमुद्रीकरण के बाद भारत की जीडीपी अगले पांच वर्षों तक जितनी फिसदी रह जाने की उम्मीद की गयी है: 6%

•    जिस राज्य में कोझिकोड कॉर्पोरेशन पहला बुजुर्गों के लिए सहायक कॉर्पोरेशन बना: केरल

•    जिस अभिनेता का जोकि टीवी सिटकॉम ‘गेट स्मार्ट’ के लिए जाने जाते हैं, इनका निधन 85 वर्ष की आयु में हो गया है: डिक गौटिएर

•    भारत ने चार करोड़ अस्सी लाख डॉलर की नागालैंड स्वास्थ्य परियोजना हेतु जिस बैंक के साथ साझेदारी पर हस्ताक्षर किये: विश्व बैंक

•    नई दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में भारतीय पनोरमा फिल्म महोत्सवै का उद्घाटन जिस केन्द्रीय मंत्री ने किया: राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

•    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन रायसीना डायलॉग को संबोधित किया. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन जिस के सहयोग से रायसीना डायलॉग का आयोजन करता है: विदेश मंत्रालय

•    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश चुनाव हेतु जितने उम्मीदवारों की सूची जारी की: 149

•    क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने जिस पूर्व भारतीय स्पिनर को स्पिन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया: श्रीराम श्रीधरन

•    पुस्तक ‘द कराची डिसेप्शन’ के लेखक हैं: शत्रुजीत नाथ

•    वह देश जिसे संयुक्त राष्ट्र समूह-77 की अध्यक्षता प्राप्त हुई: इक्वाडोर

•    वह संस्थान जिसके लिए बनाये गये पैनल में लड़कियों को आरक्षण दिए जाने की सिफारिश की गयी: आईआईटी

•    वह टीम जिसने पहली बार रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता: गुजरात

•    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हो गया: सुरजीत सिंह बरनाला

•    वह अभिनेत्री जिसे वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार मिला: आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)

•    हज सब्सिडी पर समीक्षा के लिए जितने सदस्यों की समिति का गठन किया: छह

•    जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने जिस देश के लिए 1 खरब येन सहायता पैकेज पर हस्ताक्षर किए: फिलीपींस

•    जिस अफ्रीकी देश में बुर्के के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है: मोरक्को

•    एबीयू अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन नृत्य महोत्सव की मेजबानी जिस शहर में करने की घोषणा की: हैदराबाद

•    जिस देश की सरकार ने एडुआर्डो फलेरियो को नाइटहुड से सम्मानित किया: पुर्तगाल

•    जिस देश में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने 'राजनयिक क्रिकेट चैम्पियनशिप कप' के शुभारंभ की घोषणा की: दुबई

•    राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिस दिन को धार्मिक स्वतंत्रता दिवस घोषित किया: 16 जनवरी

•    जिस देश ने ग्वादर बंदरगाह की सुरक्षा के लिए 2 जहाज़ पाकिस्तान को सौंपे: चीन

•    आदित्य नामक भारत की पहली सौर उर्जा चालित बोट जिस राज्य में आरंभ की गयी: केरल

•    वह देश जहां विश्व का पहला लैंगिक लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा: भारत

 

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News