IPL Auction 2023: आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम कर्रन
IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curran) बन गए है. सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में ख़रीदा. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में ख़रीदा.

IPL Auction 2023: आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curran) बन गए है. सैम कर्रन पर पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया है. हाल के समय में वह जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे है.
इसमे खास बात एक यह भी है कि सैम पंजाब किंग्स के लिए इससे पहले खेल चुके है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर एक बार फिर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है.
Record Alert 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
Sam Curran 𝙗𝙚𝙘𝙤𝙢𝙚𝙨 𝙩𝙝𝙚 𝙢𝙤𝙨𝙩 𝙚𝙭𝙥𝙚𝙣𝙨𝙞𝙫𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙚𝙫𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙗𝙚 𝙗𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙞𝙣 𝙄𝙋𝙇!
He goes BIG 🤯- INR 18.50 Crore & will now play for Punjab Kings 👏 👏#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/VlKRCcwv05
पंजाब किंग्स ने सैम कर्रन को 2019 में 7.2 करोड़ में ख़रीदा था. सैम कर्रन के पिता भी क्रिकेटर थे जिन्होंने जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम का 1983 के वर्ल्ड कप में प्रतिनिधित्व किया था.
गौरतलब है कि आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कोच्चि में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया था. जिसमें आईपीएल की सभी टीमें अपने पसंद के खिलाड़ियों को खरीदने में लगी थी.
मुंबई इंडियन्स के हुए कैमरून ग्रीन:
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में अपने नाम किया. वह इस ऑक्शन में अब तक दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए है.
.@mipaltan win the bidding war to welcome Australian all-rounder Cameron Green!💰✅
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
He is SOLD for INR 17.5 Crore 👏 👏#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/tJWCkRgF3O
आईपीएल ऑक्शन 2023 के 5 सबसे महंगे प्लेयर:
प्लेयर | टीम | प्राइज |
सैम कर्रन | पंजाब किंग्स | 18.50 करोड़ |
कैमरून ग्रीन | मुंबई इंडियंस | 17.50 करोड़ |
बेन स्टोक्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 16.25 करोड़ |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 16.00 करोड़ |
हैरी ब्रूक | सनराइजर्स हैदराबाद | 13.25 करोड़ |
IPLऑक्शन 2023, हाइलाइट्स:
1. | सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी | शिवम मावी (गुजारत टाइटंस ने 6 करोड़ में ख़रीदा) |
2. | सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी | निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ में ख़रीदा) |
3. | सबसे उम्रदराज खिलाड़ी | अमित मिश्रा (लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख में ख़रीदा) |
4. | IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले आयरलैंड के पहले प्लेयर | जाशुआ लिटिल (गुजारत टाइटंस ने 4.4 करोड़ में ख़रीदा) |
5. | IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले पहले नामीबियाई प्लेयर | डेविड विसे (कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ के बेस प्राइज पर ख़रीदा) |
6. | प्रमुख खिलाड़ी जो नहीं बिके | डेविड मलान, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, संदीप शर्मा, टॉम बेंटन, कुसल मेंडिस,वेन पार्नेल आदि |
Some broke the bank 💵💰
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
Some entered an intense bidding war 🤜🤛
While some got the player of their choice 🎯
Here are the 🔝buys at the #TATAIPLAuction 2023 👌 pic.twitter.com/93LXEYegWa
इसे भी पढ़े:
भारत बायोटेक के नेजल कोविड वैक्सीन को बूस्टर डोज के लिए केंद्र की मंजूरी जानें इसके बारें में
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS