टोक्यो ओलंपिक 2020, ओलंपिक खेलों का 32 वां एडिशन 23 जुलाई, 2021 से टोक्यो, जापान में शुरू होने वाला है. पिछले साल COVID-19 महामारी के कारण इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था.
भारत ने वर्ष, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में छह पदक (दो रजत और चार कांस्य) जीते थे, जिसे आमतौर पर लंदन, 2012 के रूप में भी जाना जाता है. बाद में भारत ने रियो ओलंपिक, 2016 में केवल दो पदक (एक रजत और एक कांस्य) जीते थे.
टोक्यो ओलंपिक, 2020 में 228 भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे. कुल 228 खिलाड़ियों में से 119 खिलाड़ी विभिन्न 85 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. आइए जानते हैं टोक्यो गेम्स 2020 में भारत के इन शीर्ष पदक के दावेदार खिलाड़ियों के बारे में यहां:
तीरंदाजी
• अतनु दास और दीपिका कुमारी - मिश्रित टीम रिकर्व
• दीपिका कुमारी - महिला व्यक्तिगत रिकर्व
व्यायाम
• नीरज चोपड़ा - भाला फेंक
बैडमिंटन
• पीवी सिंधु - बैडमिंटन
मुक्केबाज़ी
• मैरी कॉम - 51 किग्रा वर्ग, बॉक्सिंग
• अमित पंघाल - बॉक्सिंग (पुरुषों का 52 किग्रा फ्लाईवेट)
हॉकी
• भारत की पुरुष हॉकी टीम
• भारत की महिला हॉकी टीम
शूटिंग
• मनु भाकर - 10मी महिला एयर पिस्टल
• सौरभ चौधरी - 10मी पुरुष एयर पिस्टल
• दिव्यांश पंवार और इलावेनिल वालारिवन - 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम
• सौरभ चौधरी और मनु भाकर - 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
टेनिस
• सानिया मिर्जा और अंकिता रैना - महिला युगल
भारोत्तोलन
• मीराबाई चानू - 49 किग्रा वर्ग
कुश्ती
• बजरंग पुनिया - पुरुषों की फ्रीस्टाइल, 65 किग्रा
• रवि दहिया - पुरुषों की फ्रीस्टाइल, 57 किग्रा
• विनेश फोगट - महिला फ्रीस्टाइल, 53 किग्रा
पीवी सिंधु – बैडमिंटन
• 26 वर्षीय पीवी सिंधु एक भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. सिंधु रियो ओलंपिक, 2016 में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं.
• वह वर्तमान में BWF रैंकिंग में सातवें स्थान पर है. अप्रैल, 2017 में उन्होंने दुनिया की नंबर दो महिला बैडमिंटन खिलाड़ी का स्थान हासिल किया था. वह टोक्यो ओलंपिक में एकमात्र भारतीय शटलर होंगी.
• वह हाल ही में ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी. सिंधु को राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है.
मनु भाकर - शूटिंग
• 19 वर्षीय मनु भाकर एक भारतीय महिला निशानेबाज हैं. 10 मीटर एयर पिस्टल में भाकर दुनिया में दूसरे नंबर पर है.
• भाकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में तीन स्पर्धाओं - महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में भाग लेंगी.
• भाकर वर्ष, 2018 ISSG विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला निशानेबाज हैं.
• 16 साल की उम्र में भाकर ने वर्ष, 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था.
सौरभ चौधरी - निशानेबाजी
•19 वर्षीय सौरभ चौधरी एक भारतीय निशानेबाज एथलीट हैं. चौधरी वर्ष, 2018 के एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट हैं.
• चौधरी ने वर्ष, 2018 में जर्मनी के सुहल में आयोजित ISSF जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था.
• वह ISSF विश्व चैम्पियनशिप, ISSF विश्व कप, एशियाई खेलों, एशियाई एयर गन चैम्पियनशिप और युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय निशानेबाज भी हैं.
मैरी कॉम - 51 किग्रा वर्ग, बॉक्सिंग
• 38 वर्षीय मैरी कॉम एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं. कॉम छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली अकेली महिला बॉक्सर हैं.
• कॉम एकमात्र ऐसी भारतीय महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने वर्ष, 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 51 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था.
• अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) ने भी कॉम को दुनिया की नंबर एक महिला लाइट-फ्लाईवेट के रूप में स्थान दिया था.
• वह पहली ऐसी भारतीय महिला मुक्केबाज भी हैं जिन्होंने वर्ष, 2014 में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वर्ष, 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.
बजरंग पुनिया - 65 किग्रा वर्ग, कुश्ती
• 27 वर्षीय बजरंग पुनिया 65 किग्रा भार वर्ग में एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं. पुनिया एकमात्र ऐसे भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में तीन पदक जीते हैं.
• पुनिया ने वर्ष, 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और वर्ष, 2018 के ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दो एशियाई चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं.
• वर्ष, 2021 में पुनिया ने कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है.
मीराबाई चानू - 49 किग्रा वर्ग, भारोत्तोलन
• 26 वर्षीय मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलक हैं. वर्ष, 2014 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के ग्लासगो एडिशन में 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था.
• वर्ष, 2017 में उन्होंने अमेरिका के अनाहेम में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.
• वर्ष, 2018 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और उसी वर्ष उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न भी प्रद्दन किया गया.
• उन्हें इस खेल में योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.
दीपिका कुमारी - तीरंदाजी
• 27 वर्षीय दीपिका कुमारी एक भारतीय पेशेवर तीरंदाज हैं. कुमारी वर्तमान में तीरंदाजी के खेल में दुनिया की नंबर एक रैंकिंग पर हैं.
• वर्ष, 2010 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला व्यक्तिगत और टीम रिकर्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था.
• कुमारी वर्ष, 2021 पेरिस विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं.
• 2012 में कुमारी को भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
नीरज चोपड़ा - भाला फेंक
• 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा भाला फेंक में एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं. चोपड़ा ने वर्ष, 2018 एशियाई खेलों के साथ ही वर्ष, 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं.
• चोपड़ा 2016 विश्व U20 चैंपियन थे. वह U20 चैंपियनशिप में ट्रैक एंड फील्ड में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी थे.
• चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित कोर्टेन खेलों में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया है.
विनेश फोगट - कुश्ती
• 26 वर्षीय विनेश फोगट एक भारतीय महिला पहलवान हैं, और गीता फोगट और बबीता कुमारी की चचेरी बहन हैं. विनेश पहली ऐसी भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने अपने शीर्ष छह में जगह बनाकर टोक्यो ओलंपिक, 2020 के लिए क्वालीफाई किया है.
• विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा में पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक जीता. विनेश राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं.
• विनेश लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट भी रही हैं.
भारत की पुरुष हॉकी टीम
• भारतीय हॉकी टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक वर्ष, 1928 में और आखिरी बार वर्ष, 1980 में मास्को, रूस में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जीता था.
• ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा के पूरे इतिहास में भारतीय टीम ने कुल मिलाकर 08 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक और 02 कांस्य पदक जीते हैं.
• भारतीय टीम इस समय हॉकी के क्षेत्र में विश्व में चौथे स्थान पर है.
• मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation