Uttarakhand Cabinet 2022: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. बता दें कि धामी के साथ-साथ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है. इसमें धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य आदि का नाम शामिल है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का 23 मार्च 2022 को ताजपोशी हुई. पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हुए. यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ.
Dehradun | Satpal Maharaj, Premchand Aggarwal, Ganesh Joshi, Dhan Singh Rawat take oath as ministers in the Uttarakhand cabinet. pic.twitter.com/oqewQ15OZQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 23, 2022
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्रियों की सूची
पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री
1. सतपाल महाराज - चौबट्टाखाल निर्वाचन क्षेत्र
2. प्रेमचंद अग्रवाल-ऋषिकेश निर्वाचन क्षेत्र
3. गणेश जोशी - मसूरी निर्वाचन क्षेत्र
4. धन सिंह रावत- श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र
5. सुबोध उनियाल- नरेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र
6. रेखा आर्य-सोमेश्वर निर्वाचन क्षेत्र
7. चंदन राम दास- बागेश्वर निर्वाचन क्षेत्र
8. सौरभ बहुगुणा- सितारगंज निर्वाचन क्षेत्र
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं, बसपा ने 2 सीटें जीती थीं और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट जीती थी. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वापसी की लेकिन पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे.
पुष्कर सिंह धामी को तीरथ सिंह रावत की जगह जुलाई 2021 में पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था. धामी ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया कि वे राज्य को साल 2025 तक अग्रणी राज्य बनाएंगे. तब राज्य के गठन को 25 साल पूरे हो जाएंगे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation