साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 सितम्बर 2017 से 24 सितम्बर 2017 तक

Sep 24, 2017, 15:59 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Weekly Current Affairs Quiz
Weekly Current Affairs Quiz

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने किस पूर्व कप्तान का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार के लिये भेजा है?
a.    महेन्द्र सिंह धोनी
b.    वीरेंद्र सहवाग
c.    अनिल कुंबले
d.    इनमें से कोई नहीं

2. केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों के दौरान कुपोषण से निपटने के लिए कितने करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की है?
a.    19,000 करोड़
b.    22,000 करोड़
c.    32,000 करोड़
d.    12,000 करोड़

3. भारत ने हाल ही में किस देश के 31 प्रांतों में उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास की 116 परियोजनाओं की घोषणा की?
a.    अफगानिस्तान
b.    पाकिस्तान
c.    चीन
d.    रूस

4. ओएनजीसी ने हाल ही में भारत के किस क्षेत्र में 2 करोड़ टन तेल के भंडार की खोज की?
a.    अरब सागर
b.    गुजरात पोर्ट
c.    कोयंबटूर
d.    बंगाल की खाड़ी

5. टाटा स्टील ने यूरोपीय देशों में सामूहिक कारोबार के लिए जर्मनी की किस दिग्गज इस्पात कंपनी के साथ विलय की घोषणा की?
a.    थाइसेनक्रप
b.    ओलियांस
c.    श्रेवनार्गर
d.    ऑल्टमंस

6. किस देश में निर्मित भारत को पहला उच्च क्षमता वाला रेल इंजन प्राप्त हुआ?
a.    ताइवान
b.    स्विट्ज़रलैंड
c.    फ्रांस
d.    दक्षिण कोरिया

7. हाल ही में भारतीय रेलवे में शामिल किया गया अत्याधुनिक कोच किस मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है?
a.    रेल मंत्रालय
b.    पर्यटन मंत्रालय
c.    गृह मंत्रालय
d.    रक्षा मंत्रालय

8. भारत की किस दिग्गज कंपनी ने हाल ही में प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बदलने हेतु प्रस्ताव मंजूर किया?
a.    रिलायंस इंडिया
b.    अडानी
c.    टाटा सन्स
d.    सेल इंडिया

9. विश्व की सबसे धनी महिला का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    लिलियन बेटनकोर्ट
b.    पेरिस हिल्टन
c.    जेफरी नेल्सन
d.    केरी न्यूटन

10. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में एसएसबी का प्रमुख नियुक्त किया गया?
a.    आशुतोष मिश्रा
b.    रजनीकांत मिश्रा
c.    देवेन्द्र पाठक
d.    विमलेश मलिक

11. बिहार के भागलपुर में किस परियोजना के तहत बनाया जा रहा बांध उद्घाटन से पहले ही बह गया?
a.    बटेश्वर गंगा पंप नहर परियोजना
b.    घाघरा कोसी नदी परियोजना
c.    तापी पन बिजली परियोजना
d.    सरदार पटेल नहर परियोजना

12. किसने 18 सितम्बर 2017 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नई खुफिया व्यवस्था का संचालन शुरू किया है?
a.    पियूष गोयल
b.    सुषमा स्वराज
c.    नरेंद्र मोदी
d.    राजनाथ सिंह

13. निम्न में से किस पोर्ट ट्रस्ट ने लगातार 11वीं बार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ जीता है?
a.    लाल बहादुर शास्त्री पोर्ट ट्रस्ट
b.    सरदार पटेल पोर्ट ट्रस्ट
c.    जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट
d.    इनमें से कोई नहीं

14. अमेरिकी सेना तथा इज़राइल डिफेन्स फोर्सेज ने हाल ही में किस देश में अमेरिका के पहले स्थायी आर्मी बेस का उद्घाटन किया?
a.    इज़राइल
b.    अफगानिस्तान
c.    मिस्र
d.    युगांडा

15. निम्नलिखित में से किस देश ने पिछले कुछ वर्षों में उत्तर कोरिया से संबंध पूरी तरह से समाप्त कर लिए हैं?
a.    पाकिस्तान
b.    मलेशिया
c.    बोत्स्वाना
d.    अमेरिका

उत्तर:
1.a. महेन्द्र सिंह धोनी
Explanation -भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार के लिये भेजा है.

2.d. 12,000 करोड़
Explanation -अगले तीन वर्षों के दौरान कुपोषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की है.

3.a. अफगानिस्तान
Explanation -भारत ने 21 सितम्बर 2017 को अफगानिस्तान के 31 प्रांतों में उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास की 116 परियोजनाओं का घोषणा किया है.

4.a. अरब सागर
Explanation - भारत सरकार के उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) ने 20 सितंबर 2017 को अरब सागर में तेल के विशाल भंडारों का पता लगाने का दावा किया है. ओएनजीसी को अरब सागर के पास यह भंडार प्राप्त हुए हैं.

5.a. थाइसेनक्रप
Explanation - टाटा स्टील ने यूरोपीय कारोबार के सामूहिक कारोबार के लिए थाइसेनक्रप के साथ समझौता किया. थाइसेनक्रप जर्मनी की दिग्गज इस्पात कंपनी है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां यूरोप में अपने इस्पात कारोबार का आधा संयुक्त उद्यम में करेंगी.

6.c. फ्रांस
Explanation - भारत को हाल ही में उच्च क्षमता वाला पहला रेल इंजन प्राप्त हुआ. इस इंजन से भारतीय रेलवे की क्षमता में वृद्धि होगी. यह इंजन भारत को फ्रांस से प्राप्त हुआ है.

7.b. पर्यटन मंत्रालय
Explanation - पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित दूसरे विस्ताडोम कोच को भारतीय रेलवे में शामिल किया गया. रेलवे मंत्रालय ने मुंबई-गोवा मार्ग पर खूबसूरत पश्चिमी घाटियों का एक विशाल दृश्य प्रदान कराने के लिए इस दूसरे कोच को ‘जन शताब्दी एक्सप्रेस’ में शामिल किया गया.

8.c. टाटा सन्स
Exlanation - टाटा संस को प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बदलने के प्रस्ताव को कंपनी के शेयरधारकों ने मंजूरी प्रदान की. इस कदम के परिणामस्वरुप साइरस मिस्त्री के परिवार द्वारा अपनी हिस्सेदारी किसी बाहरी को बेचने की संभावनाएं कम हो जायेंगी.

9.a. लिलियन बेटनकोर्ट
Explanation - विश्व की सबसे अधिक धनी महिला लिलियन बेटनकोर्ट का पेरिस में निधन हो गया. वे 94 वर्ष की थीं. लिलियन बेटनकोर्ट सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली दिग्गज कंपनी लॉरियल की उत्तराधिकारी थीं.

10.b. रजनीकांत मिश्रा
Explanation - कैबिनेट नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनी कांत मिश्रा (58) को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया. वे अर्चना रामासुंदरम का स्थान लेंगे.

11.a. बटेश्वर गंगा पंप नहर परियोजना
Explanation - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर जाने वाले थे जहां उन्हें 40 साल बाद पूरा हुआ बहुप्रतीक्षित बटेश्वकरस्थारन पंप नहर परियोजना का उद्घाटन करना था, लेकिन उनके उद्घाटन करने से पहले ही यह नहर बांध टूट गया.

12.d. राजनाथ सिंह
Explanation -केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 सितम्बर 2017 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नई खुफिया व्यवस्था का संचालन शुरू किया.

13.c. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट
Explanation -जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्टट (जेएनपीटी) को राजभाषा के कार्यान्वतयन के लिए वर्ष 2016-17 के ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्काटर’ से सम्मा्नित किया गया.

14.a. इज़राइल
Explanation - अमेरिकी सेना तथा इज़राइल डिफेन्स फोर्सेज (आईडीएफ) ने इज़राइल में अमेरिका के पहले स्थायी आर्मी बेस का उद्घाटन किया. मध्य पूर्व देशों में पहली बार अमेरिका का स्थायी बेस आरंभ किया गया है.

15.c. बोत्स्वाना
Explanation - बोत्स्वाना एकमात्र ऐसा देश है जिसने पिछले कुछ वर्षों में उत्तर कोरिया से संबंध पूरी तरह से समाप्त कर लिए हैं. छठे परमाणु परीक्षण के बाद अन्य देशों ने भी इस प्रकार का निर्णय लिया.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News