साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 09 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 तक

Apr 15, 2018, 15:24 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में किस देश ने दक्षिण सागर में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया?
a.    अमेरिका
b.    जापान
c.    दक्षिण कोरिया
d.    चीन


2. शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने वाले व्यक्ति का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    नसीम मिर्जा चंगेजी
b.    कासिम खान दिलावर
c.    ऊना सराफ पहौती
d.    बख्तावर अली


3.  हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा?
a.    विश्व बैंक
b.    सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
c.    सेंट पीटर्सबर्ग वेल्थ रिपोर्ट
d.    वर्ल्ड इकॉनमी रिपोर्ट


4.  हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    आईसीआईसीआई
b.    आईडीबीआई
c.    एक्सिस बैंक
d.    येस बैंक


5.  नीति आयोग द्वारा बनाए गये पूर्वोत्तर के लिए नीति फोरम में क्षेत्र के विकास हेतु कितने सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गई?
a.    पांच सूत्रीय
b.    छह सूत्रीय
c.    सात सूत्रीय
d.    आठ सूत्रीय


6.  हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश के मंत्रिमंडल ने महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की ?
a.    पाकिस्तान
b.    यूएई
c.    कुवैत
d.    ईरान

 


7. किस भारतीय शूटर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाया?
a. अपूर्वी चंदेला
b. श्रेयसी सिंह
c. रानी सिंह
d. इनमें से कोई नहीं


8. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. कांस्य पदक
b. रजत पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं


9. कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार कितने लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की?
a. 20 लाख रुपये
b. 25 लाख रुपये
c. 14 लाख रुपये
d. 10 लाख रुपये


10. ‘पृथ्वी की सबसे फिट महिला' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
a. 58 किलोग्राम
b. 50 किलोग्राम
c. 70 किलोग्राम
d. 85 किलोग्राम


11. निम्न में से किस देश ने सीरिया गैस हमले की यूएन जांच का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया?
a. रूस
b. चीन
c. नेपाल
d. इनमें से कोई नहीं


12. किस देश की कंपनी वीवीफ्लाय इलेक्ट्रॉनिक्स ने खर्राटा बंद करने के लिए आंखों पर पहनने वाला स्मार्ट मास्क 'स्नोर सर्कल' बनाया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. रूस
d. चीन


13. भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में संयुक्त रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं


14. निम्न में से किस सेना द्वारा गगनशक्ति-2018 अभ्यास आयोजित किया गया?
a.    भारतीय नौसेना
b.    भारतीय वायु सेना
c.    भारतीय सेना
d.    इनमें से कोई नहीं

15. किस देश के राष्ट्रपति ने 'कैच एंड रिलीज' पॉलिसी को खत्म करने के लिए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    अमेरिका
d.    चीन

उत्तर:

1. d. चीन
विवरण:
चीन की सेना ने दक्षिण चीन सागर में अभी तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया है. इस अभ्यास में चीन ने पहली बार अपने लड़ाकू विमान वाहक हमलावर समूह का प्रदर्शन किया.

2. a. नसीम मिर्जा चंगेजी
विवरण:
शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने और उनके खानपान, सुरक्षा का ध्यान रखने वाले 108 वर्षीय नसीम मिर्जा चंगेजी नहीं रहे.

3. b. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
विवरण:
सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा.

4. b. आईडीबीआई
विवरण:
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए आईडीबीआई बैंक पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

5. a. पांच सूत्रीय
विवरण :
पूर्वोत्तर के लिए नीति आयोग फोरम ने पांच सूत्रीय विकास मिशन तय किया जो एचआईआरए" (HIRA) पर आधारित होगी जिसका अर्थ है, हाइवेज़, इंटरनेटवेज़, रेलवेज़ और एयरवेज़.

6. b. यूएई
विवरण:
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मंत्रिमंडल ने हाल ही में महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की.


7. b. श्रेयसी सिंह
विवरण:
भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के शूट-ऑफ में बाज़ी मारते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाया.

8. a. कांस्य पदक
विवरण:
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने कांस्य पदक जीता है.

9. c. 14 लाख रुपये
विवरण:
कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में पहली बार महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार 14 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की.


10. a. 58 किलोग्राम
विवरण:
पृथ्वी की सबसे फिट महिला' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 58 किलोग्राम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है.

11. a. रूस
विवरण:
यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने अमेरिका के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें सीरिया में हुए कथित रासायनिक हमले को अंजाम देने वालों की पहचान करने के लिए जांच एजेंसी के गठन की मांग की गई थी.

12. d. चीन
विवरण:
चीनी कंपनी वीवीफ्लाय इलेक्ट्रॉनिक्स ने खर्राटा बंद करने के लिए आंखों पर पहनने वाला स्मार्ट मास्क 'स्नोर सर्कल' बनाया है जिसकी कीमत करीब 9,700 रुपये है.


13.a. रजत पदक
विवरण:
भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने 09 अप्रैल 2018 को कॉमनवेल्थ गेम्स में संयुक्त रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता.

14.b. भारतीय वायु सेना
विवरण:
भारतीय वायुसेना ने 8 अप्रैल 2018 से पंद्रह दिन तक चलने वाले अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास गगन शक्ति 2018 की शुरुआत की. इस बड़े अभ्यास में वायुसेना की सभी ऑपरेशनल कमांड्स हिस्सा लिए हैं.

15.c. अमेरिका
विवरण:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'कैच एंड रिलीज' पॉलिसी को खत्म करने के लिए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इस परंपरा के तहत अमेरिका में आए अवैध प्रवासियों को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिहा कर दिया जाता है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News