World Maritime Day 2019: क्यों मनाया जाता है विश्व समुद्री दिवस, जाने इसके उद्देश्य और महत्व

Sep 26, 2019, 14:47 IST

यह दिवस नौकापरिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच कड़ी को दर्शाता है तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन (आईएमओ) के महत्व पर भी प्रकाश डालता है.

IMO-maritme-day
IMO-maritme-day

विश्व भर में 26 सितंबर 2019 को विश्व समुद्री दिवस मनाया गया. विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष सितंबर के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाता है. इस दिवस के द्वारा शिपिंग सुरक्षा के महत्व, समुद्री सुरक्षा तथा समुद्री वातावरण की सुरक्षा एवं समुद्री उद्योग पर जोर डाला जाता है.

यह दिवस नौकापरिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच कड़ी को दर्शाता है तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन (आईएमओ) के महत्व पर भी प्रकाश डालता है. वर्तमान समय में नौका परिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच अच्छे संबंध विकसित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन का सहयोग आवश्यक है.

समुद्रीय सेवा का महत्व: एक नजर में

समुद्री परिवहन वर्तमान समय में विश्व अर्थव्यवस्था को सहयोग प्रदान करता है. इससे बड़ी मात्रा में माल ढुलाई को सुगम और सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा सकता है. प्रत्येक देश को शिपिंग द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादों की खरीद और बिक्री में लाभ प्राप्त होता है.

विश्व समुद्री दिवस

विश्व समुद्री दिवस साल 1958 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) सम्मलेन के अनुकूलन की तिथि चिन्हित करता है. पहली बार इस दिवस को साल 1978 में मनाया गया था. संयुक्त राष्ट्र व्यापर एवं विकास सम्मेलन के मुताबिक दुनिया भर में करीब 80 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्ग द्वारा होता है.

विश्व समुद्री दिवस 2019 की थीम

विश्व समुद्री दिवस 2019 की थीम ‘समुद्री समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाना’ है. इससे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप लैंगिक समानता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा समुद्री क्षेत्र में विश्व भर में महिलाओं के अहम योगदान को उजागर करने का अवसर मिलेगा.

अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन (आईएमओ) के बारे में

यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशेष एजेंसी है. यह शिपिंग को विनियमित करने के कार्य करती है. आईएमओ की स्थापना साल 1948 में जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय अंतरसरकारी समुद्री सलाहकार संगठन के रूप में की गयी थी. इस संस्था का मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है. इसके 171 सदस्य और तीन एसोसिएट सदस्य हैं. भारत साल 1959 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का सदस्य बना था.

यह भी पढ़ें: World Ozone Day 2019: जानिए क्या है ओजोन दिवस का महत्व और इसे क्यों मनाया जाता है?

करेंट अफेयर्स ऐप से करें कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी,अभी डाउनलोड करें| Android|IOS

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News