वर्ष 2013 के अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार (International Gandhi Peace Prize) के लिए गांधीवादी और पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को चुना गया. उनके चयन की घोषणा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने 28 फरवरी 2014 को किया. निर्णायक मंडल के अन्य सदस्य भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी सदाशिवम, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राज्यसभा सदस्य कर्ण सिंह और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकष्ण गांधी हैं.
अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार के तहत विजेता को 1 करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और एक उत्तरीय दिया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार
भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है. गांधी जी के शांति सिद्धांतों को श्रद्धांजलि स्वरूप, भारत सरकार ने यह पुरस्कार वर्ष 1995 में उनके 125वें जन्म-दिवस पर आरंभ किया था. यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है.
पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और एक उत्तरीय दी जाती है. यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है.
प्रथम अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था. वर्ष 2009 में यह पुरस्कार द चिल्ड्रेन्स लीगल सेंटर को विश्व भर में बाल मानवाधिकार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया.
क्रम | वर्ष | नाम | विवरण |
---|---|---|---|
1. | 1995 | जूलियस नायरेरे | तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति |
2. | 1996 | ए टी अरियारत्ने | सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक |
3. | 1997 | गेर्हार्ड फिशर | कोढ़ एवं पोलियो पर इनके शोध के ल्लिए प्रसिद्ध |
4. | 1998 | रामकृष्ण मिशन | स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित |
5. | 1999 | बाबा आम्टे | समाज सेवक |
6. | 2000 | नेल्सन मंडेला (सह-प्राप्तकर्ता) | दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति (भूतपूर्व) |
7. | 2000 | ग्रामीण बैंक (सह-प्राप्तकर्ता) | मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित |
8. | 2001 | जॉन ह्यूम | उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ |
9. | 2002 | भारतीय विद्या भवन | |
10. | 2003 | वैक्लेव हैवेल | चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति |
11. | 2004 | कोरेट्टा स्कॉट किंग | मार्टिन लूथर किंग की विधवा |
12. | 2005 | डेस्मंड टूटू | दक्षिण अफ़्रीका के क्लेरिक एवं सक्रिय |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation