स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई, Stockholm International Peace Research Institute) ने अपना वार्षिक न्यूक्लियर फोर्सेस डाटा 16 जून 2014 को जारी किया. इसमें दुनिया के परमाणु हथियारों के वर्तमान रूझान और विकास का आकलन किया गया है.
आंकड़ों से पता चलता है कि ऐसे में जब दुनिया में परमाणु हथियारों की कुल संख्या कम हो रही है, परमाणु हथियार संपन्न देशों में से कोई भी निकट भविष्य में अपने हथियार खत्म करने को तैयार नहीं है.
वार्षिक न्यूक्लियर फोर्सेस डाटा की मुख्य बातें
• परणामु हथियार रखने वाले नौ देश हैं. उनके नाम हैं– संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंग्डम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया.
• वर्ष 2014 के शुरूआत में इन सभी नौ देशों के पास लगभग 4000 ऑपरेशनल परमाणु हथियार थे.
• सभी परमाणु हथियार गिने जा रहे हैं. वर्ष 2014 में इन सभी देश के पास कुल लगभग 16300 परमाणु हथियार थे. वर्ष 2013 की शुरुआत में इनकी संख्या 17270 थी.
• भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियार पहुंचाने में सक्षम नई प्रणाली विकसित करने में लगे हैं औऱ अपने सैन्य उद्देश्यों के लिए विखंडनीय सामग्री के उत्पादन की अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं.
• पिछले पांच वर्षों में दुनिया में कुल परमाणु हथियारों की संख्या में निरंतन कमी हुई है.
• कमी खासतौर पर रूस और अमेरिका की वजह से हुई है. लेकिन अभी भी कुल परमाणु हथियारों का 93 फीसदी रूस और अमेरिका के पास है. दोनों ही देश मेजर्स फॉर द फर्दर रिडक्शन एंड लिमिटेशन ऑफ स्ट्रैटेजिक ऑफेन्सिव आर्म्स (Measures for the Further Reduction and Limitation of Strategic Offensive Arms, एसटीएआऱटी) संधि के तहत अपने सामरिक परमाणु हथियारों को कम कर रहे हैं.
• इसके साथ, कानूनी रूप से परमाणु हथियार मान्यता प्राप्त पांच देश – चीन, फ्रांस, रूस, द यूके और संयुक्त राज्य अमेरिका ने या तो नए परमाणु हथियार वितरण प्रणाली लागू की है या ऐसा करने के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की है.
• विशेषज्ञ सदस्यों में एक उभरती हुई आम सहमति बनी है कि उत्तर कोरिया ने अल्पविकसित परमाणु विस्फोटक उपकरणों से अलग छोटी संख्या में परमाणु हथियार का उत्पादन किया है.
वर्ल्ड न्यूक्लियर फोर्सेस, 2010– 2014
| देश | 2010 | 2011 | 2012 | 2013 | 2014 |
|---|---|---|---|---|---|
| अमेरिका | 9600 | 8500 | 8000 | 7700 | 7300 |
| रूस | 12 000 | 11 000 | 10 000 | 8500 | 8000 |
| यूके | 225 | 225 | 225 | 225 | 225 |
| फ्रांस | 300 | 300 | 300 | 300 | 300 |
| चीन | 240 | 240 | 240 | 250 | 250 |
| भारत | 60–80 | 80–100 | 80–100 | 90–110 | 90–110 |
| पाकिस्तान | 70–90 | 90–110 | 90–110 | 100–120 | 100–120 |
| इस्राइल | 80 | 80 | 80 | 80 | 80 |
| कुल | 22 600 | 20 530 | 19 000 | 17 270 | 16 300 |
एसआईपीआरआई के बारे में
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) स्वीडन स्थित एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है. इसकी स्थापना 1966 में हुई थी.
यह संस्थान– संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण पर अनुसंधान करती है. एसआईपीआऱआई खुले स्रोत के आधार पर नीति निर्धारकों, शोधकर्ताओं, मीडिया और दिलचस्पी रखने वालों के लिए आंकड़े, विश्लेषण औऱ सिफारिशें मुहैया कराता है.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation