Jagranjosh.com प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी अप्रैल 2016 में घटित समसामयिक घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित वर्णात्मक प्रश्न प्रस्तुत कर रहा है.
1. निम्नलिखित हस्तियां खबरों में क्यों रहीं ? ( 30 शब्दों में)
(क) इदरिस देबे
(ख) राम बहादुर राय
(ग) गीता पासी
(घ) सचिन तेंदुलकर
(ङ) पद्मा सचदेव
(च) सिंगमुनदुर गुन्नलॉग्स्सन
(छ) वीटी थॉमस
(ज) सत्यानंद मुंजाल
(झ) जीई फ्यूपिंग
(ञ) तबस्सुम अदनान
2. निम्नलिखित पर 150 शब्दों में चर्चा करें.
(क) मास्को में हुए जी–7 के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के नतीजों पर चर्चा करें।.
(ख) मधुमेह पर वैश्विक रिपोर्ट और मधुमेह की प्रवृत्ति को बदलने के लिए उपायों के सुझाव की समीक्षा करें.
3. निम्नलिखित पर 100 शब्दों में लिखें–
(क) 2016 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स और भारत
(ख) विश्व विकास संकेतक 2016
(ग) 2014 डोपिंग रोधी उल्लंघन रिपोर्ट
4. भारत के राज्यों में निम्नलिखित क्षेत्र में हुए विकास पर लिखें। शब्द सीमा– 100 शब्द.
(क) तेलंगाना आईसीटी नीति रूपरेखा
(ख) राजस्थान शहरी भूमि (अधिकार का प्रमाणपत्र) विधेयक, 2016
(ग) बिहार में शराबबंदी और उसके प्रभाव
(घ) ओडीशा का आदर्श विद्यालय परियोजना
(ङ) महाराष्ट्र का डांस बार विधेयक
(च) झारखंड का भीमराव अंबेडकर आवास योजना
(छ) हरियाणा की सस्ती भूखंड आवास नीति 2016
(ज) दिल्ली का स्लम और झुग्गी– झोपड़ी पुनर्वास एवं स्थानांतरण नीति 2015
5. खतरनाक कचरा क्या है? केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अधिसूचित खतरनाक एवं अन्य अपशिष्ट नियम 2016 पर चर्चा करें। क्या यह पर्यावरण को खतरनाक कचरों की समस्या से मुक्त करने में मदद करेंगे?
6. निम्नलिखित तथ्यों पर 50 शब्द लिखें.
(क) एनईएमएचएआरआई (NEMHARI)
(ख) डीएमएच11 (DMH11)
(ग) विश्व बैंक का जलवायु परिवर्तन कार्य योजना
(घ) दक्षिण एशिया वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क
(ङ) अंतरराष्ट्रीय सौर संधि और सौर ऊर्जा
(च) केईएलटी–4एबी (KELT-4Ab)
(छ) उपग्रह एसजे– 10 (Satellite SJ-10)
(ज) सौर ज्योति
(झ) इंप्रिंट पहल (IMPRINT इनिशिएटिव)
(ञ) परम कंचनजंगा
7. पर्यावरण परिवर्तन पर पेरिस समझौता क्या है? समझौते की मुख्य बातों का सूक्ष्म पड़ताल करें और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में इसकी सफलता की संभावना बताएं.
8. भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस– IRNSS) की विशेषताएं बताएं और ऐसी ही अन्य नौवहन उपग्रह प्रणाली से इसकी तुलना करें.
9. निम्नलिखित विषयों पर 200 शब्दों में संक्षिप्त चर्चा करें.
(क) शाहापेडिया (Sahapedia)
(ख) तेल के क्षेत्र वाले पीएसयू (Oil PSUs) और कच्चा तेल आयात नीति
(ग) विकलांगों के लिए समावेशी एवं अभिगम्यता सूचकांक (Inclusive and Accessibility Index)
(घ) ग्रामोदय से भारत उदय अभियान
(ङ) राजकोषीय घाटा लक्ष्य पर 14वें वित्त आयोग की सिफारिशें
10. स्टैंड अप इंडिया स्कीम की मुख्य विशेषताओं की समीक्षा करें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation