Jagranjosh आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से उपयोगी करेंट अफेयर्स के विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों की एक श्रृंखला उपलब्ध करा रहा है.
1. निम्नलिखित कौन हैं, और वे किस कारण हाल में खबरों में रहें? (प्रत्येक का उत्तर 20 शब्दों में लिखो.)
a. डॉ कलीम अहमद अजीज़
b. राजिंदर पुरी
c. सुनील छेत्री और बाला देवी
d. केसव रेड्डी
e. साहित्यकार भालचंद्र नेमाड़े
f. मृणालिनी मुखर्जी
g. एमओ गर्ग
2. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए.
a. अलगोकोठी गावं/ भिखीविंड, पंजाब
b. 35वां राष्ट्रीय खेल
c. यश भारती पुरस्कार 2015
d. 57वां वार्षिक ग्रैमी अवार्ड
e. 68वां ब्रिटिश अकादमी फिल्म्स पुरस्कार (बाफ्टा)
f. 50वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
g. 60 वां ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार
3. भारत और श्रीलंका के मध्य फरवरी 2015 में हुए समझौतों का वर्णन कीजिए. इनसे दोनों देशों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
4. भारत एवं बांग्लादेश के बीच सीमा पर संयुक्त निगरानी हेतु किन किन बिन्दुओं पर 17 फरवरी 2015 को सहमति बनी? पक्ष और विपक्ष पर चर्चा कीजिए.
5. 35वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन कहां किया गया? संक्षेप में वर्णन कीजिए.
6. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों क्या हैं? उल्लेख कीजिए.
7. वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगा मामलों की दोबारा जांच हेतु गठित एसआईटी का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? इसे दोबारा जांच करने की क्या आवश्यकता है? इस समिति को किन – किन बिन्दुओं पर जांच करनी है?
8. मोबाइल फोन पर भारत का पहला डिजिटल बैंक 'पॉकेट्स' का आरंभ फ़रवरी 2015 में किस बैंक ने किया? इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को क्या लाभ होगा?
9. विश्व का पहला ‘विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस’ (WOSC) कहां आयोजित किया गया? भारतीय संदर्भ को लेते हुए इसके महत्व की विवेचना कीजिए.
10. उत्तर कोरिया ने स्वदेश निर्मित एंटी शिप क्रूज मिसाइल का परीक्षण 8 फरवरी 2015 को कहां से किया? वैश्विक परिप्रेक्ष्य में इसका आलोचनात्मक वर्णन कीजिए.
11. समुद्री सिल्क रोड (एमएसआर MSR) क्या है? इसे किस देश ने शुरू किया? वैश्विक परिप्रेक्ष्य में इसके लाभों का वर्णन कीजिए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation