कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव-2013 में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया. कांग्रेस पार्टी ने 121 सीटें जीती. कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं. सत्ताधारी पार्टी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को कुल 40 सीटों पर विजय प्राप्त हुई. कुल 223 सीटों पर मतदान हुए. पेरीयापटना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की मृत्यु के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था. यहां पर मतदान 28 मई 2013 को कराया जाना हैं.
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा सौंप दिया.
जनता दल-एस को 40 सीटें और भाजपा से अलग हुई बीएस येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी को 6 सीटें मिली. निर्दलीय तथा अन्य को 16 सीटें मिली हैं. कर्नाटक में 7 वर्ष बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई.
कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव-2013 का अंतिम परिणाम इस प्रकार है:
कुल सीटें-224
चुनाव हुआ (सीटों पर)-223
परिणाम घोषित-223
| पार्टी का नाम | सीटें (2013 ) | लाभ/ हानि |
| कांग्रेस | 121 | +41 |
| भाजपा | 40 | -70 |
| जनता दल (एस) | 40 | +12 |
| कर्नाटक जनता पार्टी | 6 | +6 |
| समाजवादी पार्टी | 1 | |
| निर्दलीय तथा अन्य | 15 | +12 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation