केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 25वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी 2014 के मध्य नई दिल्ली में मनाया गया. इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए थीम था- “जब आप सड़क पर चल रहे हों तो हमेशा ‘पहले आप’ कहिये”.
25वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के मुख्य आकर्षण
• केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हितधारकों से अगले पांच वर्षों में 50 प्रतिशत से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आह्वान किया गया.
• मंत्रालय ने इस अवसर पर सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में हाथ मिलाने के लिए समाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक नया प्रतीक चिह्न (Logo) जारी किया.
• दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए आपातकालीन देखभाल को बढ़ावा देने के क्रम में, केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने एनएच-8 के जयपुर - गुड़गांव खंड पर सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए पहले 48 घंटे के लिए 30,000 रुपये तक नकदरहित (Cashless) उपचाप के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की.
• घायलों को उपचार प्रदान करने के लिए अस्पताल सहायता जीपीएस के माध्यम से नियंत्रण कक्ष के साथ टोल फ्री नंबर 1033 एंबुलेंस से जोड़ा है.
• मंत्रालय ने अन्य मंत्रालयों, सियाम और हितधारकों के साथ परामर्श के लिए एक नई कार आकलन कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू की है. कार्यक्रम यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में बिक रहे सभी नए वाहनों, कारों की संरचनात्मक शक्ति को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षित की गुंजाइश है.
सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस ने राज्य परिवहन संगठनों को उनके प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए.
पुरस्कारों का विवरण
राज्य | श्रेणी | राशि (रुपये में) |
आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम | 10000 से ऊपर बेड़े के साथ मुफस्सिल श्रेणी | 2.5 लाख |
राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम | 4001-10000 के बीच बेड़े के साथ मुफस्सिल श्रेणी | 2.0 लाख |
एसटी हरियाणा | 1001 से 4000 के बीच बेड़े के साथ मुफस्सिल श्रेणी | 1.5 लाख |
अंडमान एवं निकोबार ST | 1000 तक बेड़े के साथ मुफस्सिल श्रेणी | 10 लाख |
सिक्किम एनटी | पहाडी श्रेणी | 1.5 लाख |
दिल्ली परिवहन निगम | शहरी वर्ग | 1.5 लाख |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation