बीडब्लूएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता थाईहॉट चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रिमियर 15 नवंबर 2015 को चीन के फुझोऊ शहर में सम्पन्न हुई.
प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में मलेशिया के ली वेई चांग ने चीन के चेन लांग को 21-15, 21-11 से हराकर खिताब जीता. इससे पहले भारत के श्रीकांत किदांबी ने वर्ष 2014 में चाइना ओपन सुपर सीरीज के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता था.
दूसरी ओर महिला एकल वर्ग में चीन की ली जुएरेई ने भारत की साइना नेहवाल को 21-12, 21-15 से हराकर खिताब जीता. इससे पहले भारत की साइना नेहवाल ने वर्ष 2014 में चाइना ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल वर्ग का खिताब जीता था.
परिणाम
पुरुष युगल
- विजेता- किम जी जंग (द. कोरिया) और किम सा रंग (द. कोरिया)
- उपविजेता- चाई विआवो (चीन) और हांग वेई (चीन)
महिला युगल
- विजेता- तंग युआनतिंग (चीन) और यु यांग (चीन)
- उपविजेता- मिसाकी मस्तुतोमो (जापान) और अयाका तकाहाशी (जापान)
मिश्रित युगल
- विजेता- झांग नान (चीन) और झाओ युनलेई (चीन)
- उपविजेता- जोचिम फिश्चर नेल्सन (डेनमार्क) और क्रिस्टीना पेडरसन (डेनमार्क)
चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रिमियर के बारे में
चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रिमियर 7 लाख अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाली बीडब्लूएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता है. इसका आयोजन प्रतिवर्ष 10-15 नवंबर के बीच चीन के फुज़ोहू शहर में किया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation