चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई विश्व युगल रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गईं. यह रैंकिंग महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) ने 17 फरवरी 2014 को जारी की.
पेंग शुआई डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली चीन की पहली खिलाड़ी हैं. चीनी ताइपे की शीह सु-वेई डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गईं, जो कि चीनी ताइपे के किसी खिलाड़ी के लिए अभी तक का सर्वोच्च स्थान है.
पेंग शुआई और शीह सु-वेई की जोड़ी के लिए वर्ष 2013 उपलब्धियों भरा रहा. इस जोड़ी ने विंबलडन में पहली मेजर चैंपियनशिप सहित पाँच युगल खिताब जीते. किसी भी तरह का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली शीह चीनी ताइपे की पहली खिलाड़ी और पेंग शुआई चीन की पाँचवीं खिलाड़ी बन गईं.
यह वर्ष 2013 में इस्तांबुल में आयोजित टीईबी बीएनपी पारिबास डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप जीतने वाली एशिया की पहली टीम भी है. शीह और पेंग की जोड़ी ने इंटरनेजियोनाली बीएनएल डि' इटालिया (रोम), वेस्टर्न सदर्न ओपन (चिनचिनाटी) और गुआंगझोऊ ओपन में भी चैंपियंस ट्रॉफी जीती.
फरवरी 2014 में क़तर टोटल ओपन (दोहा) में जीत के साथ इस जोड़ी ने युगल फाइनल्स में पर्फेक्ट 10-0 का रिकॉर्ड बना दिया.
विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष दस महिलाएँ
रैंक | नाम | देश |
1 | पेंग शुआई | चीन |
2 | सु-वेई शीह | ताइपे, चीन |
3 | एलेना वेसनिना | रूस |
4 | एकातेरिना माकारोवा | रूस |
5 | कैटरीना स्रेबोत्निक | यूएई |
6 | सारा ईरानी | इटली |
6 | रॉबर्टा विंसी | इटली |
8 | नाडिया पेट्रोवा | यूएसए |
9 | सानिया मिर्जा | भारत |
10 | क्वेटा पेस्चके | यूएसए |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation