जयपुर स्थित वेधशाला जंतर मंतर को यूनेस्को ने ब्रासीलिया में हुए अपने 34वें विश्व धरोहर समिति सत्र (25 जुलाई-3 अगस्त 2010) में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया. इस तरह भारत में वर्ष 2010 में कुल 28 विश्व धरोहर स्थल हो गए. 34वें विश्व धरोहर समिति सत्र में कुल 21 नए जगहों (15 सांस्कृतिक, 5 प्राकृतिक और 1 संयुक्त स्थल) को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया. तीन देश किरिबाती, मार्शल आयलैंड और ताजिकिस्तान के जगहों को पहली बार विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया. विश्व धरोहर समिति ने 4 नए जगहों को खतरे में विश्व धरोहर स्थल का भी दर्जा दिया. खतरे में विश्व धरोहर स्थल सूची से गलपागोस आयलैंड (इक्वाडोर) को निकाला गया. साथ ही प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल नोरोंगोरो (Ngorongoro) कंजर्वेशन एरिया (तंजानिया) के सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे संयुक्त (प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दोनों महत्व) विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया.
इस सत्र में बहरेन की सांस्कृतिक मंत्री शैखा मई बिंत मोहम्मद अल खलीफा को विश्व धरोहर समिति का सभापति घोषित किया गया. अल खलीफा से पहले ब्राजील के सांस्कृतिक मंत्री जोआ लुइज़ डा सिल्वा फेरेरा सभापति थे, जिनकी अध्यक्षता में 34वां सत्र हुआ. 35वां विश्व धरोहर समिति सत्र जून 2011 में बहरेन में होगा. यूनेस्को (UNESCO – United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation – संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था, जबकि यूनेस्को का संविधान 16 नवंबर 1945 को बना था.
34वें विश्व धरोहर समिति सत्र में शामिल नए विश्व धरोहर स्थल
सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थल प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल
1. ऑस्ट्रेलियन कोंविक्ट साईट्स (ऑस्ट्रेलिया)
2. साओ फ्रांसिस्को स्क्वायर इन द टाउन ऑफ साओ क्रिस्तोवाओ (ब्राजील)
3. हिस्टोरिक मोनुमेंट ऑफ डेंगफेंग इन द सेंटर ऑफ हेवेन एंड अर्थ (चीन)
4. एपीसकोपल सिटी ऑफ एल्बी (फ्रांस)
5. जंतर मंतर, जयपुर (भारत)
6. शेख सफी अल-दिन खानेगाह एंड श्राईन इन्सेम्बल इन अर्दाबिल (ईरान)
7. ताब्रिज़ हिस्टोरिकल बाज़ार कॉम्प्लेक्स (ईरान)
8. बिकिनी एटोल, न्युकिलियर टेस्ट साईट (मार्शल आयलैंड)
9. कैमिनो रियल डे टिएरा एडेंत्रो (मेक्सिको)
10. प्रिहिस्टोरिक केव्स ऑफ यागुल एंड मितला इन द सेन्ट्रल वैली ऑफ ओक्साका (मेक्सिको)
11. सेवेंटिंथ सेंचुरी कनाल रिंग एरिया इंसाइड द सिंगलग्राच, एम्सटर्डम (नीदरलैंड)
12. हिस्टोरिक विलेज्स ऑफ कोरिया: हाहोए एंड यांगडोंग (दक्षिण कोरिया)
13. एत तुरैफ़ डिस्ट्रिक्ट इन एद-दिरियाह (सउदी अरब)
14. प्रोटो-अरबन साईट ऑफ सार्ज्म (ताजिकिस्तान)
15. इम्पीरियल सिटाडेल ऑफ थांग लॉन्ग-हनोई (वियतनाम) 1. चीन दंजिया (चीन)
2. पिटोंस, सर्क्विस एंड रेमपार्ट्स ऑफ रियूनियन आयलैंड (फ्रांस)
3. फीनिक्स आयलैंड प्रोटेक्टेड एरिया (किरिबाती)
4. पुतुराना प्लाटू (रूस)
5. सेन्ट्रल हाईलैंड ऑफ श्रीलंका (श्रीलंका)
संयुक्त विश्व धरोहर स्थल
1. पापाहानाउमोकुआकिया (अमेरिका)
खतरे में विश्व धरोहर स्थल
1. बगराटी कैथेड्रल एंड गेलाटी मोनास्ट्री (जोर्जिया)
2. रेनफोरेस्ट्स ऑफ एट्सिनानाना (मेडागास्कर)
3. टॉम्ब ऑफ बुगांडा किंग्स (युगांडा)
4. एवरग्लेड्स नेशनल पार्क (अमेरिका)
विश्व धरोहर स्थल (विस्तारित अवधि)
1. सिटी ऑफ ग्राज़ – हिस्टोरिक सेंटर एंड स्च्लोस एगेंबर्ग (ऑस्ट्रिया)
2. पिरिन नेशनल पार्क (बुल्गारिया)
3. माईन्स ऑफ रामेल्स्बर्ग, हिस्टोरिक टाउन ऑफ गोस्लार एंड अपर हर्ज वाटर मैनेजमेंट सिस्टम
4. रोरोस मायनिंग टाउन एंड द सरकमफेरेंस (नॉर्वे)
5. प्रीहिस्टोरिक रौक-आर्ट साईट्स इन द कोआ वैली एंड इन सिएगा वेर्डे (पोर्तुगल)
6. मोंटे सान जॉर्जियो (इटली)
7. नोरोंगोरो कंजर्वेशन एरिया (तंजानिया)
जयपुर की वेधशाला जंतर मंतर का निर्माण जयपुर के तत्कालीन राजा सवाई जयसिंह ने वर्ष 1727 से 1734 ई. में करवाया था. इसकी दीवार पर समय बताने के निशान हैं जिससे आज भी घंटे, मिनट और चौथाई मिनट को पढ़ा जा सकता है. जयपुर के अलावा बनारस, मथुरा दिल्ली और उज्जैन में भी जंतर-मंतर का निर्माण राजा सवाई जयसिंह ने करवाया था.
भारत में कुल 28 विश्व धरोहर स्थलों में से सिर्फ मानस वन्यजीव अभ्यारण (असम) ही खतरे में विश्व धरोहर स्थल की सूची में है. 4 प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल हैं – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, कोयलदेव राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान. अन्य 23 सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थल की सूची में निम्न हैं:
आगरा फोर्ट, अजंता की गुफा, एलोरा की गुफा, ताज महल, महाबलीपुरम के स्मारक, कोणार्क का सूर्य मंदिर, गोवा के चर्च और कॉन्वेंट, फतेहपुर सिकरी, हम्पी के स्मारक, खजुराहो के स्मारक, एलीफेंटा की गुफा, चोल मंदिर, पत्तदकल के स्मारक, सांची के बौद्ध स्मारक, हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), क़ुतुब मीनार और स्मारक (दिल्ली), भारत के पर्वतीय रेल, महाबोधि मंदिर (गया), भीमबेटका का शैल आश्रय, चंपानेर-पवगढ़ का पुरातत्त्वीय पार्क, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लाल किला (दिल्ली) और जंतर मंतर (जयपुर).
Comments
All Comments (0)
Join the conversation