दक्षिण अफ्रीका की नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका ‘नादिन गॉर्डिमर’ का 13 जुलाई 2014 को निधन हो गया. वे 90 वर्ष की थीं. नादिन को वर्ष 1991 में नोबेल पुरस्कार (साहित्य) से सम्मानित किया गया था. वे रंगभेद के खिलाफ प्रभावशाली लेखन करने वाले लेखकों में से एक थीं.
‘नादिन गॉर्डिमर’ से संबंधित मुख्य तथ्य
• जन्म 20 नवंबर 1923 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ.
• वर्ष 1991 में साहित्य के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित.
• अपनी पुस्तक ‘द कंजर्वेस्निस्ट’(The Conservationist) के लिए वर्ष 1974 में ‘बुकर पुरस्कार’ से सम्मानित.
• गार्डिमर के लेखन का मुख्य विषय ‘रंगभेद’ और ‘निर्वासन’ रहे.
• महत्वपूर्ण पुस्तकें/उपन्यास- माई सन्स स्टोरी, द कंजर्वेस्निस्ट, ए गेस्ट ऑफ ऑनर, जुलाइज पिपल, बर्गरस डॉटर.
• ‘जुलाइज पिपल’, ‘बर्गरस डॉटर’ उपन्यास दक्षिण अफ्रीका में प्रतिबंधित.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation