RSMSSB Jamadar Grade II Vacancy 2025: जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर करें आवेदन

Last Updated: Oct 24, 2025, 14:38 IST

RSMSSB Jamadar Grade II Vacancy 2025: राजस्थान में जमादार ग्रेड 2 भर्ती 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया आगे लेख में जानें।

RSMSSB Jamadar Grade II Vacancy 2025
RSMSSB Jamadar Grade II Vacancy 2025

RSMSSB Jamadar Grade II Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) की ओर से जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 72 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि यानी 15 नवंबर, 2025 तक आवेदन की प्रक्रिया rssb.rajasthan.gov.in पूरी कर सकते हैं। आयोग की ओर से तय की गई अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं स्तर की सीईटी पास की है, वे आवेदन करने के योग्य हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह। 

Jamadar Grade II Vacancy 2025: पीडीएफ लिंक

जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए कुल 72 रिक्त पदों को भरा जाएगा (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 64 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 8 पद) शामिल हैं। समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी) 2024 पास किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

जमादार ग्रेड 2 भर्ती 2025 

पीडीएफ लिंक

Jamadar Grade II Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB)

पद का नाम 

जमादार ग्रेड 2

पदों की संख्या 

72 

आवेदन करने की तिथि 

17 अक्टूबर, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि

15 नवंबर, 2025

परीक्षा तिथि 

27 दिसंबर, 2025

आयु सीमा 

21 से 40 साल (छूट)

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in 

Jamadar Grade II Vacancy 2025: योग्यता 

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही हिंदी (देवनागरी लिपि) और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। उनके पास कोई भी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता , जैसे 'O' लेवल/उच्च DOEACC प्रमाणपत्र, NIELIT CCC, COPA/DPCS, कंप्यूटर विज्ञान/अनुप्रयोग में डिप्लोमा या डिग्री, RSCIT (VMOU कोटा), या सरकार द्वारा अनुमोदित कोई भी समकक्ष या उच्चतर योग्यता होनी आवश्यक है।

Jamadar Grade II Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया 

आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेरिट सूची

Jamadar Grade II Vacancy 2025: आयु सीमा में छूट

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा सहित विभिन्न वर्गों को आयु सीमा में छूट दी गई है, जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

विभिन्न वर्ग 

आयु सीमा में छूट

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष 

5 साल की छूट 

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं

10 साल की छूट

जनरल वर्ग की महिला

5 साल की छूट

Jamadar Grade II Vacancy 2025: आवेदन शुल्क 

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग निर्धारित किया गया है:

र्ग 

आवेदन शुल्क 

सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग 

600 रुपये

नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, 

400 रुपये 

दिव्यांगजन 

400 रुपये 

Jamadar Grade II Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?

जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Jamadar Grade II भर्ती लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 आवेदन पत्र को भरें। 

स्टेप 5 मांगा गया विवरण सहित डिटेल भरें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Check:

RITES Senior Technical Vacancy 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 17, 2025, 17:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News