टैंग पुरस्कार फाउंडेशन ने 18 जून 2014 को प्रथम टैंग पुरस्कारों की घोषणा की. यह पुरस्कार चार श्रेणियों सतत विकास, चीनी भाषा का ज्ञान, बायोफर्मासिटिकल विज्ञान और कानून के शासन की में दिया जाएगा.
टैंग पुरस्कार 2014 के विजेता
• सतत विकास - नॉर्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रूनडलैंड को प्रदान किया गया.
उनको यह पुरस्कार उनके नवाचार, नेतृत्व और सतत विकास के कार्यान्वयन के लिए दिया गया, जिसने वैज्ञानिक और तकनीकी चुनौतियां प्रस्तुत की.
• चीनी भाषा का ज्ञान - चीनी अमेरिकी इतिहासकार यू यिंग शिह
उनको चीनी बौद्धिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास और चीन में सार्वजनिक बुद्धिजीवियों के इतिहास में गहन अनुसंधान पर जोर देने में अंतर्दृष्टि और महारत के लिए सम्मानित किया गया.
• बायोफर्मासिटिकल विज्ञान - अमेरिका के जेम्स पी एलीसन और जापान के तसुकू होंजो
उनकों सीटीएलऐ 4 और पीडी -1 की खोजों के लिए सम्मानित किया गया, जो प्रतिरक्षा निरोधात्मक अणु हैं व कैंसर से लड़ने के लिए हमारे अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली प्रतिरक्षा प्रणाली का विकास का प्रारंभिक चरण हैं तथा यह इम्मुनो थेरेपी की शुरुआत हैं.
• कानून के शासन - दक्षिण अफ्रीका के संवैधानिक न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति एल्बी साच्स
उनको विश्व भर में मानव अधिकारों और न्याय के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वह एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता जिन्होनें रंगभेद से लड़ने में अपना सम्पूर्ण जीवन बिताया तथा दक्षिण अफ्रीका का नया संविधान लिखने में मदद की.
टैंग पुरस्कार के बारे में
ताइवान के पूंजीपति डॉ. सैमुअल यिन ने दिसंबर 2012 में टैंग पुरस्कार फाउंडेशन की स्थापना की थी. टैंग पुरस्कार ताइवान में दिए जाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पुरस्कार हैं और वर्ष 2014 में ये प्रथम बार शुरू हुए.
यह पुरस्कार द्विवार्षिक प्रदान किये जाते है. प्रत्येक श्रेणी में 40 लाख न्यू ताइवान डॉलर (एन टी डॉलर) का नकद पुरस्कार और 10 लाख न्यू ताइवान डॉलर (एन टी डॉलर) का शोध अनुदान प्रदत्त किया जाता हैं. इस पुरस्कार का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में नई प्रतिभा का पोषण एवं विकास करना हैं.
यह पुरस्कार मानवता द्वारा आधुनिक जटिल विश्व में सामना की जाने वाली नई चुनौतियों को प्रतिबिंबित करने के लिए और एक अधिक समग्र और पार अनुशासनिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करता है. यह पुरस्कार उन श्रेणियों को शामिल करता हैं जो नोबेल पुरस्कार में शामिल नहीं हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation