प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, स्तंभकार और राजनीतिक कार्यकर्ता राजिंदर पुरी का नई दिल्ली में 15 फरवरी 2015 को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. राजिंदर पुरी को उनके राजनीतिक कटाक्ष कार्टूनों के लिए जाना जाता था.
वे कार्टूनिस्ट और लेखक के रूप में हिन्दुस्तान टाइम्स और द स्टेट्समैन जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के साथ जुड़े रहे. उनका कॉलम आउटलुक पत्रिका में भी छपता था.
राजिंदर पुरी
• प्रारंभ में राजिंदर पुरी ने वर्ष 1956-57 में अंतरराष्ट्रीय दैनिक द स्टेट्समैन के लिए कार्टून बनाए. बाद में उन्होंने गार्जियन और ग्लासगो हेराल्ड (1958-1959) जैसे अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों के लिए कार्टून बनाए.
• बाद में वे वर्ष 1959 से वर्ष 1967 तक हिंदुस्तान टाइम्स के साथ जुड़े रहे. वे वर्ष 1972 से 1977 तक स्टिर वीकली के संपादक थे.
• राजिंदर पुरी ने कई पुस्तकें लिखी जिसमें इंडिया 1969: ए क्राइसिस ऑफ कांसिएंस (1971), इंडिया द वेस्टिड ईयर: 1969-1975 (1975), गवर्मेंट देट वर्क्स एंड हाउ (1989), रिकवरी ऑफ इंडिया (1992), बुल्स आई (2004) शामिल है.
• राजिंदर पुरी वर्ष 1977 में राजनीति में चले गए और जनता पार्टी के महासचिव बने. बाद में वह लोकदल के संस्थापक महासचिव बने. वर्ष 1988 के बाद से वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े थे.
• उनका जन्म 20 सितंबर 1934 को कराची (अविभाजित भारत में) में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation