प्रसिद्ध संगीतकार रविंद्र जैन का 9 अक्तूबर 2015 को मुंबई में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
वर्ष 1973 में उन्होंने सौदागर फिल्म से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की. रविंद्र जैन ने अपने करियर में जिन फिल्मों में संगीत दिया उनमें चोर मचाए शोर (1974), गीत गाता चल (1975), चितचोर (1976) और अंखियों के झरोखे से (1978), राम तेरी गंगा मैली (1985), दो जासूस और हीना जैसी फिल्में शामिल हैं.
वर्ष 1985 में फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में संगीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1980 और 1990 के दशक में जैन ने कई पौराणिक फिल्मों और धारावाहिकों में संगीत दिया. उन्होंने टीवी के मशहूर धारावाहिक रामायण का संगीत भी दिया.
संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रविंद्र जैन को वर्ष 2015 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया. जन्म से ही अंधे रविंद्र जैन का जन्म 28 फरवरी 1944 को जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation