This is an archived article last updated on Sep 12, 2025. The information may be outdated.

Fastest T20I Run Chases: T20I में टीम इंडिया ने सबसे तेज रन चेज महज इतने गेंदों में किया पूरा? यहां देखें Top 5

Last Updated: Sep 12, 2025, 23:52 IST

Fastest T20I Chases: टी20 क्रिकेट में यूएई के खिलाफ टीम इंडिया ने महज़ 4.3 ओवर (27 गेंदों) में 58 रन का टारगेट चेज़ कर इतिहास रच दिया। वहीं साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत ने 86 रन का पीछा सिर्फ 6.3 ओवर में पूरा किया था। यहां देखें भारत के टॉप 5 तेज़ रन चेज़।

टीम इंडिया के सबसे तेज़ T20I रन चेज़ आप यहां देख सकते है.
टीम इंडिया के सबसे तेज़ T20I रन चेज़ आप यहां देख सकते है.

एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को धूल चटाते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने टी20I क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज़ रन चेज़ पूरा कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम की ताक़त का अंदाजा लगा सकते है कि टीम कितनी तेजी से लक्ष्य का पीछा कर सकती है। आक्रामक बल्लेबाज़ी और स्ट्रांग बैटिंग लाइन-अप के लिए पहचानी जाने वाली टीम इंडिया कई बार यह साबित किया है कि छोटे लक्ष्य को भी वह रिकॉर्ड समय में हासिल कर सकता है। कई मौकों पर टीम इंडिया ने विरोधियों को पूरी तरह पछाड़ते हुए पावर-पैक अंदाज़ में जीत दर्ज की है। 

T20 Asia Cup 2025 Channel Numbers: टीम इंडिया के मैच LIVE देखें इन DTH चैनल नंबरों पर, मोबाइल पर ऐसे करें स्ट्रीमिंग

भारत का सबसे तेज रन चेज:

4.3 ओवर बनाम UAE, 2025 (लक्ष्य: 58): एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में भारत ने UAE को पटखनी देते हुए, अपने टी20I क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज रन चेज पूरा किया है. UAE के खिलाफ भारत ने महज़ 4.3 ओवर में 58 रन का टारगेट चेज़ कर डाला। यह भारत का अब तक का सबसे तेज़ T20I रन चेज़ रहा। ओपनर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए चौकों-छक्कों की बारिश कर दी।

भारत का T20I में सबसे तेज रन चेज:

टीम इंडिया के सबसे तेज़ T20I रन चेज़ आप यहां देख सकते है- 

ओवर

बनाम 

वर्ष

टारगेट  (रन)

4.3

यूएई

2025

58

6.3

स्कॉटलैंड

2021

86

9.2

बांग्लादेश

2023

97

10.1

यूएई

2016

82

11.5

बांग्लादेश

2024

128

6.3 ओवर बनाम स्कॉटलैंड, 2021 (टारगेट: 86)

2021 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत ने 86 रन का पीछा सिर्फ 6.3 ओवर में पूरा कर लिया था। इस जीत ने भारत का नेट रन रेट शानदार तरीके से बढ़ा दिया। 

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप शेड्यूल जारी, देखें टीम इंडिया के सभी मैचों की पूरी लिस्ट

9.2 ओवर बनाम बांग्लादेश, 2023 (टारगेट: 97)

2023 में बांग्लादेश जैसी मज़बूत गेंदबाज़ी अटैक के सामने भारत ने 97 रन का लक्ष्य केवल 9.2 ओवर में हासिल किया। टॉप ऑर्डर की धमाकेदार शुरुआत ने मैच को एकतरफ़ा बना दिया।

10.1 ओवर बनाम UAE, 2016 (टारगेट: 82)

2016 एशिया कप में भारत ने UAE के खिलाफ 82 रन का टारगेट सिर्फ 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। छोटा लक्ष्य होने के बावजूद बल्लेबाज़ों ने पूरी प्रोफेशनलिज़्म से तेज़ चेज़ किया।

11.5 ओवर बनाम बांग्लादेश, 2024 (टारगेट: 128)

2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 128 रन का पीछा सिर्फ 11.5 ओवर में पूरा कर दिया। यह मैच इसलिए ख़ास रहा क्योंकि लक्ष्य बड़ा था लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने निडर होकर स्ट्रोकप्ले दिखाया।

ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जायेगा अगला वनडे वर्ल्ड? मैच वेन्यू लिस्ट आई सामने

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 12, 2025, 23:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News