स्काई टीम के ब्रिटिश चालक क्रिस फ्रूम ने 26 जुलाई 2015 को पेरिस में साइक्लिंग में टूर डी फ्रांस का 102वां संस्करण जीता. इसके साथ ही फ्रूम दूसरी बार टूर डी फ्रांस जीतने वाले पहले ब्रिटिश चालक बने.
हालांकि प्रतियोगिता के अंतिम चरण को जर्मनी ग्राइपेल ने जीता लेकिन फ्रूम को ख़िताब जीतने के लिए सिर्फ़ फिनिश लाइन तक सुरक्षित पहुंचना था.
फ्रूम ने 3360 किलोमीटर लंबी रेस 84 घंटे, 46 मिनट और 14 सेकेंड में पूरी की. उन्होंने कोलंबिया के नाइरो क्विंटाना को 72 सेकेंड के अंतर से पछाड़ा. वहीं स्पेन के अलेजांद्रो वेलर्वडे तीसरे स्थान पर रहे.
स्काई टीम के पास अब टूर डी फ्रांस के तीन खिताब है. स्काई टीम की ओर से पहला खिताब ब्राडली विगिंस ने वर्ष 2012 में जीता था.
फ्रूम ने वर्ष 2013 में पहली बार टूर डी फ्रांस का खिताब जीता था. उन्होंने 1 मिनट 12 सेकंड के अंतर से उपविजेता नाइरो क्विंटाना पर जीत दर्ज की जो वर्ष 2008 के बाद सबसे बड़ी जीत है.
टूर डी फ्रांस के शीर्ष 10 विजेता
स्थान | साइकिल चालक | टीम |
---|---|---|
1 | क्रिस फ्रूम | टीम स्काई |
2 | क्विंटाना रोजास | मोवीस्टार टीम |
3 | ऐलेजैंड्रो वैल्वर्ड | मोवीस्टार टीम |
4 | विन्सेन्ज़ो निबाली | अस्ताना प्रो टीम |
5 | अल्बर्टो कोंटाडोर | टिनऑफ सेक्सो टीम |
6 | रॉबर्ट गेसिंक | लोटोएनएल-जंबो टीम |
7 | बेके मोलेमा | ट्रेक फैक्टरी रेसिंग |
8 | मैथियास फ्रैंक | आईएएम साइक्लिंग |
9 | रोमेन बरदेत टीम | एजी2आर ला मोंडाले
|
10 | पियरे रोलां | टीम यूरोपकार |
टूर डी फ्रांस
टूर डी फ्रांस विश्व की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित साइकिल प्रतियोगिता है. प्रतिवर्ष जुलाई माह मे इसका आयोजन होता है. वर्ष 1903 मे इसकी शुरुआत हुई थी और प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्दों के दौरान इसका आयोजन नही हुआ था. यह प्रतियोगिता फ्रांस और उसके पड़ोसी देशों से होकर गुजरती है. लंबी दूरी की इस प्रतियोगिता को पूरे होने मे लगभग 3 सप्ताह का समय लगता है. सबसे कम कुल समय लेने वाला खिलाड़ी प्रतियोगिता का विजेता होता है.
टूर डी फ्रांस 2015
टूर दी फ्रांस का 102वां संस्करण 4 जुलाई 2014 को शुरू हुआ और 26 जुलाई 2015 को समाप्त हो गया. टूर दी फ्रांस का 102वां संस्करण 21 चरणों में आयोजित किया गया और 3360 किलोमीटर की कुल दूरी तय की.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation