This is an archived article last updated on Sep 1, 2025. The information may be outdated.

UPSSSC PET Admit Card 2025 [OUT]: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, अभी upsssc.gov.in से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Last Updated: Sep 1, 2025, 14:47 IST

UP PET Admit Card 2025 Download Link: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर UP PET एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे अब अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2025 OUT
UPSSSC PET Admit Card 2025 OUT

UPSSSC PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी और इसका उद्देश्य ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन करना है। UPSSSC PET 2025 एक अर्हक परीक्षा (Qualifying Test) है, जो आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अनिवार्य है। UPSSSC PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न होगी। ध्यान रखें, PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में होने वाली सभी ग्रुप ‘C’ भर्ती परीक्षाओं का अनिवार्य पहला चरण है।

UPSSSC PET Admit Card 2025 Download Link- Active

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज, 1 सितंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2025 का डाउनलोड लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आगामी 6 और 7 सितंबर 2025 को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी Application Number/Registration ID और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा।

यहां क्लिक करें:-UP PET Admit Card 2025 Link 

यहां देखें: UPSSSC PET Exam Center List 2025

UP PET Exam City Slip 2025 Link: यूपी पीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

UPSSSC ने PET 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस स्लिप में उम्मीदवार का परीक्षा शहर और केंद्र का पता दिया गया है, ताकि वे पहले से ही अपनी यात्रा और टेस्ट सेंटर की तैयारी कर सकें। ध्यान दें, यह स्लिप सिर्फ शहर और केंद्र की जानकारी देती है। असली एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

यूपी पीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा।

यूपी पीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

 UPSSSC PET 2025 Exam City Slip Download Link

UPSSSC PET Exam Date 2025: यूपी पीईटी परीक्षा शिफ्ट और समय क्या है?

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपी पीईटी परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। यहाँ UPSSSC PET 2025 परीक्षा की शिफ्ट और समय का टेबल देखें:

परीक्षा तिथि

शिफ्ट

समय

6 सितंबर 2025

पहली शिफ्ट

सुबह 10:00 बजे – 12:00 बजे

6 सितंबर 2025

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 3:00 बजे – 5:00 बजे

7 सितंबर 2025

पहली शिफ्ट

सुबह 10:00 बजे – 12:00 बजे

7 सितंबर 2025

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 3:00 बजे – 5:00 बजे

 

ये भी देखें: UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड, हॉल टिकट डायरेक्ट लिंक upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बारे में आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

  • UPSSSC की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in खोलें।

  •  होमपेज पर “UP PET Admit Card 2025” का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि,  सही तरीके से दर्ज करें।

  •  सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  •  PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

UP PET Exam 2025 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।

  • परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और समय से जुड़ी सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।

UPSSSC PET Exam Pattern 2025: यूपी पीईटी परीक्षा पैटर्न क्या है?

यूपी पीईटी परीक्षा ऑफ़लाइन मोड (OMR आधारित) में होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक का 1 अंक होगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे है और यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे:

  1. लिखित परीक्षा

  2. मेरिट लिस्ट

  3. दस्तावेज़ सत्यापन

विवरणजानकारी
परीक्षा का तरीका ऑफ़लाइन (OMR आधारित)
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQs)
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
परीक्षा अवधि 2 घंटे (120 मिनट)
भाषा द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेज़ी)

यूपी के इस जिले को मिली नई रेल लाइन, जंक्शन और प्रमुख स्टेशनों की लिस्ट यहां देखें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 1, 2025, 13:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News