संयुक्त राष्ट्र ने न्यूयॉर्क स्थित अपने मुख्यालय में 29 जुलाई 2015 को ‘वर्ल्ड पापुलेशन प्रोस्पेक्ट : द 2015 रिवीजन’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की.
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 तक भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हो जाएगी.
जबकी वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार भारत की जनसंख्या वर्ष 2028 तक चीन की जनसंख्या से ज्यादा होगी.
रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या की संभावनाएं
• रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2100 तक भारत की जनसंख्या विश्व में सबसे ज्यादा होगी और 2022 के बाद इस वृद्धि में तेजी से वृद्धि होगी. इसके अनुसार वर्ष 2030 में भारत की जनसंख्या 1.5 अरब होगी जबकि वर्ष 2030 में भारत की जनसंख्या 2050 होगी.
• दूसरी ओर चीन की जनसंख्या वर्ष 2030 तक स्थिर हो जाएगी और उसके बाद इसकी जनसंख्या में गिरावट आएगी.
• वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग 1.31 बिलियन है और चीन की जनसंख्या 1.38 बिलियन है.
• इस आकलन के तहत भारत उन 9 देशों में शामिल है जो वर्ष 2015 से 2050 तक विश्व की आधी जनसंख्या को वहन करेंगे.
• अन्य आठ देशों नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, अमेरिका, इंडोनेशिया और युगांडा शामिल हैं.
• जन्म के समय भारत की जीवन प्रत्याशा 2025 से 2030 तक 71.7 वर्ष होगी, वर्ष 2045 से 2050 तक 75.9 वर्ष होगी और वर्ष 2095 से 2100 तक 84.6 वर्ष होगी.
रिपोर्ट अन्य तथ्य
• वर्ष 2015 तक विश्व की जनसंख्या 7.3 अरब तक पहुँच जाएगी. और पिछले 12 वर्षों में इस जनसंख्या में एक अरब लोग जुड़ गए हैं.
• विश्व की जनसंख्या में अगले 15 वर्षों में लगभग एक अरब लोगों की वृद्धि होगी.
• विश्व की कुल जनसंख्या का 60 प्रतिशत एशिया में रहता है जबकी कुल जनसंख्या का 16 प्रतिशत अफ्रीका में, 10 प्रतिशत यूरोप में, 9 प्रतिशत लैटिन अमेरिका में, 5 प्रतिशत उत्तरी अमरीका में रहते हैं.
• इस अवधि के दौरान अफ्रीका 2.55 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ शीर्ष स्थान पार रहा.
• वर्ष 2015 से 2050 के बीच 48 देशों की जनसंख्या और क्षेत्र घाट जाएंगे.
• वर्ष 2015 में विश्व की कुल जनसंख्या का 50.4 प्रतिशत पुरुष और 49.6 प्रतिशत महिला है.
• वैश्विक जनसंख्या की औसत उम्र 29.6 वर्ष है.
• विश्व की कुल जनसंख्या की एक चौथाई जनसंख्या (26 प्रतिशत) की उम्र 15 वर्ष है, 62 प्रतिशत की 15 से 59 वर्ष हैं और 12 प्रतिशत की 60वर्ष या उससे अधिक है.
यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की जनसंख्या प्रभाग द्वारा तैयार की गई है.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation