मध्यप्रदेश सरकार ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये देनी की घोषणा 11 अगस्त 2013 को की. राज्य की हॉकी अकादमी और विजयी टीम की सदस्य लिली चानु को दो लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाने हैं.
इसके साथ ही अकादमी के प्रशिक्षक परमजीत सिंह को भी 2 लाख के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है. समस्त खिलाड़ियों को खेल दिवस 29 अगस्त 2013 को भोपाल में आयोजित शिखर खेल अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मान निधि प्रदान की जानी है.
इससे पहले युवा मामले और खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने जर्मनी के मोशेंग्लाबाख में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में कांस्य पदक जीतने वाली जूनियर महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य के लिए 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा 7 अगस्त 2013 को की थी. इसके अलावा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री डॉ एम वीरप्पा मोइली ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप -2013 में देश के लिए पहला कांस्य पदक जीतने वाली लड़कियों की हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपए की नकद राशि देने की घोषणा 8 अगस्त 2013 को की थी.
विदित हो कि भारत ने सुशीला चानू की कप्तानी में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में इंग्लैंड को 3-2 से पराजित कर कांस्य पदक 4 अगस्त 2013 को जीता था. इस टीम ने देश के लिए इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था.
भारत ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में कांस्य पदक जीता...
जूनियर महिला हॉकी विश्व कप टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा...
खेल मंत्रालय ने जूनियर महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य हेतु 50 हजार नकद पुरस्कार की घोषणा की...
Comments
All Comments (0)
Join the conversation