BPSC 71st Admit Card 2025 Out: जारी हुए बीपीएससी 71st एडमिट कार्ड Direct Link से bpsc.bihar.gov.in करें डाउनलोड, 13 सितंबर को परीक्षा का आयोजन
BPSC 71st Admit Card 2025: बीपीएससी की ओर से 71st भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा, जिसके एडमिट कार्ड आज यानी 6 सितंबर, 2025 जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1298 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71st Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1298 रिक्त पद जैसे सब डिवीजन ऑफिसर / सीनियर डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट, अधीक्षक, सब रजिस्ट्रार, उप चुनाव अधिकारी, सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि को भरा जाना है।
जिन उम्मीदवारों ने 30 जून, 2025 तक अपने आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरे थे। उनके लिए एडमिट कार्ड 6 सितंबर यानी आज आयोग की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध किया जाएगा। जिसे जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर आप डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
BPSC 71st Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक
बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। जहां इस बार लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों का भविष्य तय करेगी जो इसमें सफलता हासिल करेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है:
| BPSC 71st Admit Card 2025 Out |
BPSC 71st Exam 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| परीक्षा | BPSC 71वीं |
| पदों की संख्या | 1298 |
| परीक्षा तिथि | 13 सितंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड तिथि | 6 सितंबर 2025 (जारी) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC 71st परीक्षा 2025 का आयोजन कितने जिलो में किया जाएगा?
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पष्ट कहा है कि इस परीक्षा का 13 सितंबर, 2025 शनिवार को राज्य के 37 जिलों और 912 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71st परीक्षा 2025 प्रशासन सख्त
बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन या किसी प्रकार की सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाने की सख्त मनाही है। यदि कोई उम्मीदवार नकल करते या नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्च कार्यवाही की जाएगी।
Bihar Police Constable Answer key 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी
BPSC 71st परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित स्टेप के जरिए उम्मीदवार अपना BPSC 71st एडमिट कार्ड आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC 71st एडमिट कार्ड पर जाएं।
स्टेप 3 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 जिसके बाद एडमिट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5 उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट परीक्षा केंद्र पर ले जाना ना भूलें।
Also Check - BPSC ASO Admit card 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.