मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार बनी यूपीए (UPA: United Progressive Alliance) गठबंधन का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 19 जनवरी 2011 को किया गया. तीन सांसदों बेनीप्रसाद वर्मा, केसी वेणुगोपाल और अश्विनी कुमार को राज्यमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में पहली बार शामिल किया गया. जबकि सलमान खुर्शीद, प्रफुल्ल पटेल और श्रीप्रकाश जायसवाल को राज्यमंत्री के दर्जे से बढ़ाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया.
अजय माकन और केवी थॉमस को राज्यमंत्री के दर्जे से बढ़ाकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया. जबकि 28 अन्य मंत्रियों के विभागों की सिर्फ अदला-बदली की गई.
मनमोहन सिंह नीत यूपीए II के मंत्रिपरिषद में अब कुल 34 केंद्रीय मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 37 राज्य मंत्री हैं. ज्ञातव्य हो कि संविधान के 91वें संसोधन अधिनियम, 2003 के तहत अनुच्छेद 75 (1क) के अनुसार प्रधानमंत्री को सम्मिलित करते हुए मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों के 15 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. यानी मनमोहन सिंह को जोड़कर मंत्रिपरिषद में कुल 78 मंत्री हैं, जो कि 15 फीसदी की अधिकतम सीमा (अधिकतम 81 मंत्री) से मात्र 3 कम है.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वयं चार मंत्रालय अपने पास रखा है: योजना मंत्रालय; कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा मंत्रालय और अंतरिक्ष मंत्रालय.
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से पद और गोपनीयता की शपथ: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा मंत्रियों के नाम और उनके विभागों के आवंटन के सलाह पर [भारतीय संविधान का अनुच्छेद 75(1)] राष्ट्रपति ने सलमान खुर्शीद, प्रफुल्ल पटेल और श्रीप्रकाश जायसवाल को केंद्रीय मंत्री की शपथ दिलाई. साथ ही बेनीप्रसाद वर्मा, केसी वेणुगोपाल और अश्विनी कुमार को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई.
भारतीय संविधान में मंत्री-स्तरीय तीन दर्जे है: मंत्रिमंडल स्तर के मंत्री (कैबिनेट मंत्री), राज्य मंत्री और उपमंत्री. ज्ञातव्य हो कि मंत्रिपरिषद गठन, विस्तार या फेरबदल में नए बनाए गए मंत्रियों को राष्ट्रपति द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है. साथ ही जब किसी मंत्री को उपमंत्री से राज्य मंत्री या राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है यानी उसका मंत्री-स्तरीय दर्जा बढ़ता है, तब भी राष्ट्रपति द्वारा उसे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है. मंत्रिपरिषद फेरबदल में ऐसे मंत्री जिनका सिर्फ विभाग बदला जाता है, लेकिन मंत्री स्तरीय दर्जा (कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री) नहीं बदलता, उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई जाती है.
मनमोहन सिंह नीत मंत्रिपरिषद में नए मंत्री:
नाम | विभाग व पद | संसदीय क्षेत्र व पार्टी | अन्य जानकारी |
बेनी प्रसाद वर्मा | इस्पात मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | गोंडा लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश), कांग्रेस | एचडी देवगौड़ा के सरकार में केंद्रीय संचार मंत्री, कुर्मी समुदाय के नेता |
केसी वेणुगोपाल | ऊर्जा मंत्रालय, राज्य मंत्री | अलापटुझा लोकसभा सीट (केरल), कांग्रेस | पहली बार सांसद, केरल के नायर समुदाय से |
अश्विनी कुमार | योजना मंत्रालय. संसदीय कार्य मंत्रालय. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, चारों के राज्य मंत्री | पंजाब से राज्य सभा सांसद, कांग्रेस | भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल |
मनमोहन सिंह नीत मंत्रिपरिषद में मंत्री स्तरीय दर्जा में पदोन्नत्ति:
नाम | नया विभाग व पद | पुराना विभाग व पद | संसदीय क्षेत्र व पार्टी |
प्रफुल्ल पटेल | भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री | नागरिक विमानन मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | भंडारा-गोंडिया (महाराष्ट्र), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी |
सलमान खुर्शीद | जल संसाधन मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार | कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, राज्य मंत्री | फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), कांग्रेस |
श्रीप्रकाश जायसवाल | कोयला मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री | कोयला मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | कानपुर (उत्तर प्रदेश), कांग्रेस |
अजय माकन | खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | गृह मंत्रालय, राज्य मंत्री | नई दिल्ली (दिल्ली), कांग्रेस |
केवी थॉमस | उपभोक्ता मामलों, खाद्य व जन-वितरण मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | कृषि मंत्रालय. उपभोक्ता मामलों, खाद्य व जन-वितरण मंत्रालय, दोनों के राज्य मंत्री | एर्नाकुलम (केरल), कांग्रेस |
मनमोहन सिंह नीत मंत्रिपरिषद में हुए फेरबदल से प्रभावित 28 मंत्री:
नाम नया विभाग पुराना विभाग संसदीय क्षेत्र केंद्रीय मंत्री शरद पवार कृषि मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय कृषि मंत्रालय. उपभोक्ता मामलों, खाद्य व जन-वितरण मंत्रालय माढ़ा (महाराष्ट्र), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वीरभद्र सिंह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्रालय इस्पात मंत्रालय मंडी (हिमाचल प्रदेश), कांग्रेस विलासराव देशमुख ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद, कांग्रेस एस जयपाल रेड्डी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय शहरी विकास मंत्रालय चेल्वेल्ला (आंध्र प्रदेश), कांग्रेस कमल नाथ शहरी विकास मंत्रालय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय छिन्दवारा (मध्य प्रदेश), कांग्रेस वयालार रवि प्रवासी भारतीय कार्य मंत्रालय और नागर विमानन का अतिरिक्त प्रभार विदेशी मामले मंत्रालय केरल से राज्य सभा सांसद, कांग्रेस मुरली देवड़ा कार्पोरेट कार्य मंत्रालय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय दक्षिणी मुंबई (महाराष्ट्र), कांग्रेस कपिल सिब्ब़ल मानव संसाधन विकास मंत्रालय और संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय चांदनी चौक (दिल्ली), कांग्रेस बीके हांडिक पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और खनन मंत्रालय जोरहट (असम), कांग्रेस सीपी जोशी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय भीलवाड़ा (राजस्थान), कांग्रेस कुमारी सैलजा आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार पर्यटन मंत्रालय और आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय अंबाला (हरियाणा), कांग्रेस सुबोध कांत सहाय पर्यटन मंत्रालय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय रांची (झारखंड), कांग्रेस एमएस गिल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय पंजाब से राज्य सभा सांसद, कांग्रेस पवन कुमार बंसल संसदीय कार्य मंत्रालय. विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संसदीय कार्य मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय चंडीगढ़, कांग्रेस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनशा पटेल खनन मंत्रालय सूक्ष्म लघु और मध्यम उपक्रम मंत्रालय खेड़ा (गुजरात), कांग्रेस राज्य मंत्री ई अहमद विदेशी मामले मंत्रालय रेल मंत्रालय मल्लपुरम (केरल), मुस्लिम लीग केरल स्टेट कमिटी हरीश रावत कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय श्रम व रोजगार मंत्रालय हरिद्वार (उत्तराखंड), कांग्रेस वी नारायणसामी संसदीय कार्य और कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय योजना मंत्रालय. कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय पुडुचेरी, कांग्रेस गुरूदास कामत गृह मामले मंत्रालय संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय उत्तर-पश्चिम मुंबई (महाराष्ट्र), कांग्रेस ए साई प्रताप भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय इस्पात मंत्रालय राजमपेट (आंध्र प्रदेश), कांग्रेस भरतसिंह सोलंकी रेल मंत्रालय ऊर्जा मंत्रालय आनंद (गुजरात), कांग्रेस जितीन प्रसाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय धौरहरा (उत्तर प्रदेश), कांग्रेस महादेव एस खंडेला जनजातीय मामले मंत्रालय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सीकर (राजस्थान), कांग्रेस आरपीएन सिंह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा कार्पोरेट कार्य मंत्रालय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय कुशी नगर (उत्तर प्रदेश), कांग्रेस तुषारभाई चौधरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जनजातीय मामलों के मंत्रालय बारदोली (गुजरात), कांग्रेस अरूण यादव कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय खंडवा (मध्य प्रदेश), कांग्रेस प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल कोयला मंत्रालय खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय सांगली (महाराष्ट्र), कांग्रेस वींसेंट पाला जल संसाधन और अल्पकसंख्य्क कार्य मंत्रालय जल संसाधन मंत्रालय शिलोंग (मेघालय), कांग्रेस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation