वर्ष 2014 के मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए हिन्दी के साहित्य समालोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी की रचना ‘व्योमकेश दरवेश’ को चुना गया. यह क्रम में 28वां मूर्तिदेवी पुरस्कार है.
डॉ. एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई चयन समिति की बैठक में ज्ञानपीठ द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार का निर्णय 26 जून 2015 को किया गया. ‘व्योमकेश दरवेश’ हिन्दी के समालोचक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के जीवन पर आधारित है.
मूर्तिदेवी पुरस्कार के तहत डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को चार लाख रुपये नकद, सरस्वती की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.
वर्ष 2013 का मूर्तिदेवी पुरस्कार मलयालम लेखक सी राधाकृष्णन को और पहला मूर्ति देवी पुरस्कार वर्ष 1983 में कन्नड़ के लेखक सी के नागराज राव को प्रदान किया गया था.
मूर्तिदेवी पुरस्कार
मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रतिवर्ष ऐसी रचना के लिए दिया जाता है, जिसमें भारतीय दर्शन और संस्कृति पर ज़ोर दिया गया हो. पुरस्कार-स्वरूप विजेता को 4 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति-पत्र, देवी सरस्वती की प्रतिमा और शॉल प्रदान किया जता है.
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी से संबंधित मुख्य तथ्य
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के विस्कोहर गांव में 16 फरवरी 1931 को हुआ था.
उनकी प्रमुख रचनाओं में लोकवादी तुलसीदास, मीरा का काव्य, देश के इस दौर में, कुछ कहानियां : कुछ विचार, जैसा कह सका और नंगातलाई का गांव शामिल है.
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को व्यास सम्मान, गोकुलचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार, डॉ. रामविलास शर्मा सम्मान और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं.
मूर्तिदेवी पुरस्कार विजेताओं की सूची
वर्ष | पुरस्कृत साहित्यकार | पुरस्कृत रचना | भाषा |
1983 | सी.के नागराज राव | कन्नड़ | |
1984 | वीरेंद्र कुमार सखलेचा | हिन्दी | |
1985 | मनुभाई पाँचोली ‘दर्शक' | गुजराती भाषा | |
1986 | कन्हैया लाल सेथिआ | राजस्थानी | |
1988 | विष्णु प्रभाकर | हिन्दी | |
1989 | विद्या निवास मिश्र | हिन्दी | |
1990 | मुनि श्री नागराज | हिन्दी | |
1991 | डॉ प्रतिभा राय | यज्ञसेनी | मलयालम |
1992 | कुबेरनाथ राय | कामधेनु | हिन्दी |
1993 | श्यामाचरण दुबे | हिन्दी | |
1994 | शिवाजी सावन्त | मराठी | |
1995 | निर्मल वर्मा | भारत और यूरोप प्रतिश्रुति के क्षेत्र | हिन्दी |
2000 | गोविन्दचन्द्र पांडेय | हिन्दी | |
2001 | राममूर्ति त्रिपाठी | हिन्दी | |
2002 | यशदेव शल्य | हिन्दी | |
2003 | कल्याण मल लोढा | हिन्दी | |
2004 | नारायन देसाई | मारू जीवन आज मारी वाणी | गुजराती |
2005 | डॉ राममूर्ति शर्मा | भारतीय दर्शन की चिन्तनधारा | हिन्दी |
2006 | कृष्णबिहारी मिश्र | कल्पतरु की उत्सव लीला | हिन्दी |
2007 | वीरप्पा मोइली | श्री रामायण महानिवेशणम | कन्नड़ |
2011 | गुलाब कोठारी | मैं ही राधा मैं ही कृष्ण | हिंदी |
2012 | हरप्रसाद दास | वमसा | उड़िया |
2013 | सी राधाकृष्णन | तिक्कडल कतान्हू तिरूमधुरम | मलयालम |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation