केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय ने 3 जनवरी 2014 को खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार से संबंधित नए मानदंड जारी किए हैं. ये दिशा-निर्देश 2014 से अर्जुन पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के चयन पर लागू होंगे.
नए मानदंडों के अनुसार, 90 प्रतिशत अधिमान ओलिंपिक खेलों (ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और पैरालिंपिक्स), एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के विभिन्न अनुशासनों (डिसिप्लिंस) के अंतर्गत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जाने हैं.
पिछले चार वर्षों के निष्पादनों के लिए दिए जाने वाले अंकों की गणना निम्नलिखित तालिका दिए गए अंकों के आधार पर की जानी है-
| क्रम सं. | प्रतिस्पर्धा | पदल | ||
| स्वर्ण | रजत | कांस्य | ||
| 1 | विश्व चैंपियनशिप/विश्व कप (4 वर्ष में एक बार) | 40 | 30 | 20 |
| 2 | एशियाई खेल | 30 | 25 | 20 |
| 3 | राष्ट्रमंडल खेल | 25 | 20 | 15 |
| 4 | विश्व चैंपियनशिप/विश्व कप (द्विवार्षिक/वार्षिक) | 25 | 20 | 15 |
| 5 | एशियाई चैंपियनशिप | 15 | 10 | 7 |
| 6 | राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप | 15 | 10 | 7 |
अर्जुन पुरस्कार से संबंधित नए मानदंड
• किसी अन्य खेल-अनुशासन में, जो उपर्युक्त सूची में नहीं आया, खिलाड़ी को दिए जाने वाले पॉइंट्स के बारे में चयन-समिति निर्णय करेगी. अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को नब्बे और अन्य खिलाड़ियों को उसी अनुपात में अंक दिए जाने हैं.
• शेष दस प्रतिशत वेटेज पात्र खिलाड़ियों के मूल्यांकन के लिए उन खेल-स्पर्धाओं के प्रोफाइल और स्तर, जिनमें खिलाड़ियों ने पदक जीते, और नेतृत्व, खेल-भावना, टीम-भावना, उचित खेल और अनुशासन की भावना जैसे गुणों के आधार पर चयन-समिति द्वारा दिए जाने वाले अंकों को दिया जाने हैं.
• नए मानदंडों के अनुसार, ओलिंपिक्स और पैरालिंपिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नामों पर उनके द्वारा जीते गए पदक के प्रकार के आधार पर स्वत: राजीव गांधी खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कारों के लिए विचार किया जाना है.
• चयन-समिति ओलिंपिक्स, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल न किए जाने वाले क्रिकेट और देशी खेलों के लिए पुरस्कारों की संख्या की सिफारिश करेगी, जो दो से ज्यादा नहीं होने हैं.
• आम तौर पर, किसी एक वर्ष-विशेष में प्रत्येक खेल-अनुशासन में एक से अधिक पुरस्कार नहीं दिया जाना है, जो योग्य खिलाड़ियों की उपलब्धता के अधीन होगा. शारीरिक रूप से अक्षम और महिला खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा.
• प्रति खेल-अनुशासन एक पुरस्कार का सिद्धांत टीम में खेले जाने वाले और अक्रॉस जेंडर खेलों के मामले में लागू नहीं होगा.
• किसी अनुशासन-विशेष में चयन-समिति द्वारा अधिकतम अंकों वाले चार खिलाड़ियों (दो पुरुष और दो महिलाएँ) से ज्यादा पर विचार नहीं किया जाएगा.
• चयन-समिति उपर्युक्त शर्तों के अनुसार अर्जुन पुरस्कारों के लिए अंतिम सूची की सिफारिश करेगी.
• सामान्यत: एक कैलेंडर-वर्ष में पंद्रह से ज्यादा पुरस्कार नहीं दिए जाने हैं. किंतु अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के निष्पादन को मद्देनजर रखते हुए चयन-समिति अर्जुन-पुरस्कारों के लिए पंद्रह से ज्यादा नामों की सिफारिश कर सकती है.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation