गीतकार समीर को वर्ष 2012-13 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से 13 अक्टूबर 2014 को सम्मानित किया गया. समीर को यह सम्मान गीत लेखन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया. मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने गीतकार समीर को यह सम्मान गायक किशोर कुमार के जन्मस्थल खण्डवा (मध्य प्रदेश) में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया. चयन समिति की सर्वसम्मत अनुशंसा के आधार पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा यह सम्मान समीर को प्रदान किया गया.
चयन समिति
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के लिए विजेता का चयन एक चयन समिति करती है. वर्ष 2012-13 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के चयन हेतु गठित चयन समिति में पटकथाकार सलीम खान, अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक, पाश्र्व गायिका अनुराधा पौड़वाल, गीतकार इब्राहीम अश्क तथा फिल्म पत्रकार जयप्रकाश चौकसे थे. राज्य शासन के लिए चयन समिति का निर्णय बन्धनकारी होता है.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग सिनेमा के क्षेत्र के निर्धारित माधयमों में सक्रिय कलाकारों के नामांकन का अनुरोधा करता है. ये नामांकन संकलित करके विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाता हैं. इस समिति में सिनेमा के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होते हैं. चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ़ से उसे जोड़ ले.
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मध्य प्रदेश शासन द्वारा हिन्दी सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है. मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' देने की शुरुआत की. इस सम्मान के तहत विजेता को दो लाख रुपए का चेक, सम्मान पट्टिका, शाल एवं श्रीफल प्रदान किया जाता है.
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के विजेता
क्रम | प्राप्तकर्ता | वर्ष |
1. | ऋषिकेश मुखर्जी | 1997-98 |
2. | नसीरुद्दीन शाह | 1998-99 |
3. | गुलज़ार | 1999-00 |
4. | कैफी आजमी | 2000-01 |
5. | बी.आर. चोपड़ा | 2001-02 |
6. | अमिताभ बच्चन | 2002-03 |
7. | गोविन्द निहलानी | 2003-04 |
8. | जावेद अख़्तर | 2004-05 |
9. | श्याम बेनेगल | 2005-06 |
10. | शत्रुघ्न सिन्हा | 2006-07 |
11. | मनोज कुमार | 2007-08 |
12. | गुलशन बावरा | 2008-09 |
13. | यश चोपड़ा | 2009-10 |
विदित हो कि किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई में हुआ था और उनकी इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार खंडवा में किया गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation